Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Know The Vvaan And Hanuman Ansh Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार है। इस फिल्म की रिलीज का आज छठा दिन है। फिल्म की कमाई घटी है, मगर इसने आज भी नोट छापे हैं। जानिए ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ की कितनी कमाई हुई है। 

 





2 of 6

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘दृश्यम 3’ का जलवा कायम

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की थी। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। वीकडेज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 61 करोड़ रुपये रही। चौथे ने इसने 21 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 19.50 करोड़ रुपये रहा। बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक 12.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 229.96 करोड़ रुपये हो गया है। 


3 of 6

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 275.69  करोड़ रुपये हुआ है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 341.30 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 350 करोड़ी बनने से बस 9 करोड़ रुपये दूर है।

जैकलीन फर्नांडिस: अभिनेत्री को दिल्ली की अदालत ने दी राहत! रिन्यू करा सकती हैं वर्क वीजा; जानें पूरा मामला


4 of 6

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ का क्या है हाल?

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं।
  • महज 13 ही दिनों में इस फिल्म की कमाई ठंडे बस्ते में जा चुकी है।
  • फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है।
  • मंगलवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 64 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 64.89 करोड़ रुपये हो गया है। 


5 of 6

हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘हनुमान अंश’ की कमाई

सिनेमाघरों में जबसे अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई है तब से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 61वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 67 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.15 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

Related posts

62वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, Drishyam 3 भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार

Drishyam 3 Box Office: बुधवार को गिरी दृश्यम-3 की कमाई, जानिए कितना हो गया कुल कलेक्शन, Bollywood Hindi News

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट: वो 7 बड़े रिकॉर्ड्स जिन्होंने उड़ाए लोगों के होश – ABP News