62वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, Drishyam 3 भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। शुरू के 15 दिन तो फिल्म की कमाई सुस्त रही, लेकिन इसके बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी की कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।

करोड़ों में हो रही फिल्म की कमाई

हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हुई, लेकिन इसका भी हनुमान अंश पर खास असर नहीं पड़ा। 61वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए थे और अब 62वें दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी-खासी हो गई है।

हनुमान अंश का 9वें बुधवार का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने 62वें दिन यानी 9वें बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। इन 9 हफ्तों में फिल्म का कारोबार 328 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें अजय देवगन की दृश्यम 3 की तो यह फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ के करीब अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। महज दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं, मंगलवार को कमाई 19 करोड़ के पार थी।

हनुमान अंश का चमत्कार

दृश्यम 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से तगड़ी कमाई कर रही है, लेकिन इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि 62वें दिन पुरानी फिल्म हनुमान अंश भी धांसू कमाई कर रही है। दो महीने बाद किसी भी फिल्म का इतना कमाना भी बड़ी बात होती है। अब देखते हैं कि 2 करोड़ में बनी यह फिल्म और कितने दिन बड़े पर्दे पर राज करती है क्योंकि अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office: बुधवार को गिरी दृश्यम-3 की कमाई, जानिए कितना हो गया कुल कलेक्शन, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Know The Vvaan And Hanuman Ansh Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट: वो 7 बड़े रिकॉर्ड्स जिन्होंने उड़ाए लोगों के होश – ABP News