Etawah Auraiya News: डेंगू के चार और निकले पॉजिटिव, वायरल फीवर कम कर रहा प्लेटलेट्स, Etawah-auraiya Hindi News


Etawah Auraiya News: इटावा में तेजी से फैल रहे वायरल फीवर के बीच डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, जिनमें कम प्लेटलेट्स की समस्या भी दिख रही है। मच्छरदानी के उपयोग से मरीजों की लापरवाही चिंता का विषय बन गई है। 1278 नए मरीज इलाज के लिए अस्पताल आए हैं।

Etawah Auraiya News: इटावा। तेजी से पैर पसार रहा वायरल फीवर अब लोगों की टेंशन भी बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की जब खून की जांच कराई जा रही है तो उनके प्लेटलेट्स भी काफी कम निकल रहे हैं। जहां सोमवार को डेंगू के दो पॉजिटिव केस निकले थे वहीं मंगलवार को चार और नए पॉजिटिव केस अस्पताल में किट से हुई जांच में निकले हैं। डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मच्छरदानी का प्रयोग करने से बच रहे हैं कहीं इनकी यह लापरवाही अन्य मरीजों पर भारी न पड़ जाए। मंगलवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 1278 नए और 250 से अधिक पुराने मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।

इन मरीजों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही जनरल फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ रही। वहीं 31 मरीजों की खून की जांच करायी गयी थी जिसमें डेंगू के चार और नए मरीज सामने आए है। भरथना निवासी 18 वर्षीय शशि, राजा का बाग निवासी 38 वर्षीय सुनीता देवी, बकेवर निवासी नौ वर्षीय अंशू और गोपियां गंज निवासी 17 वर्षीय शीतल की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। वायरल बुखार के मरीजों में तेज बुखार के साथ कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत अधिक सामने आ रही है। कुछ मरीजों में जांच के दौरान प्लेटलेट्स में काफी गिरावट मिल रही है। प्लेटलेट्स 30 से 35 हजार तक पहुंचने और मरीज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। जिला अस्पताल के डेंगू व अन्य वार्ड में वेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है लेकिन मरीज मच्छरदानी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और उसे स्टैंड पर भी टांग देते हैं । वहीं स्टाफ भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है इस तरह की लापरवाही कहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और स्टाफ पर भारी न पड़ जाए।



Source link

Related posts

Rajasthan Health Alert: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल-फ्लू का खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के जरूरी तरीके

BRICS Summit 2026 में मोदी-पुतिन समेत विश्व नेताओं की वायरल सेल्फ़ी AI-जनरेटेड है

वायरल फीवर के मरीज न करें लापरवाही, National Hindi News