Box Office: मिर्जापुर द मूवी पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल, कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News


Mirzapur The Movie Day 6: पंकज त्रिपाठी की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। 6 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। 

मिर्जापुर द मूवी को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, मिर्जापुर द मूवी केवल 6 दिनों में ही पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। आइए जानते हैं मिर्जापुर द मूवी का आज का कलेक्शन और पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों के नाम।

मिर्जापुर द मूवी का आज का कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, आज यानी 9 सितंबर (पहला बुधवार) को फिल्म ने 11.80 करोड़ (रात 10 बजे तक) की कमाई की है। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 137.15 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 11.75 करोड़ की कमाई की है। वहीं, तेलुगु भाषा में आज फिल्म ने 5 लाख की कमाई की है।

मिर्जापुर द मूवी कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 1 25.75 करोड़
डे 2 32 करोड़
डे 3 36 करोड़
डे 4 16 करोड़
डे 5 15.60 करोड़
डे 6 11.80 करोड़
टोटल कलेक्शन 137.15 करोड़

मिर्जापुर पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में हुई शामिल

मिर्जापुर द मूवी पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल हो गई है। मिर्जापुर द मूवी इस लिस्ट में नंबर सात पर आ गई है। आइए जानते हैं कौन सी हैं पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में।

  1. स्त्री 2: इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर स्त्री 2 का है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने रूद्रा का किरदार निभाया है। फिल्म ने भारत में 627.02 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी।
  2. ओएमजी 2: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कांती शरन का रोल निभाया था। फिल्म ने भारत में 150.17 करोड़ की कमाई की थी।
  3. दबंग 2: दबंग 2 में पंकज त्रिपाठी का छोटा सा रोल था। उन्होंने एक गुंडे का किरदार निभाया था। फिल्म ने भारत में 149.52 करोड़ कमाई की थी।
  4. सुपर 30: सुपर 30 में पंकज त्रिपाठी ने देवराज जगन का किरदार निभाया था। फिल्म ने भारत में 147 करोड़ की कमाई की थी।
  5. सिंघम रिटर्न्स: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2014 में रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स है। फिल्म ने भारत में 140.15 करोड़ की कमाई की थी।
  6. दिलवाले: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले है। फिल्म ने भारत में 139.97 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
  7. मिर्जापुर द मूवी: लिस्ट में 7वें नंबर पर मिर्जापुर द मूवी है। फिल्म ने 137.15 (6 दिन का कलेक्शन) की कमाई कर ली है।
  8. स्त्री: लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री है। फिल्म ने भारत में 124.56 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
  9. 83: लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 83 है। फिल्म ने भारत में 103.68 करोड़ की कमाई की थी।
  10. लुका छुपी: लिस्ट में 10वें नंबर पर लुका छुपी है। फिल्म ने भारत में 88.51 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

मिर्जापुर द मूवी गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट की है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। फिल्म की कहानी भले ही सीरीज पर आधारित हो, लेकिन जब आप फिल्म देखने जाएंगे तो आपको फिल्म बिल्कुल ताजी लगेगी। इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर मंगलवार को बरसी कृपा, मुनाफा 7056% पार, Mirzapur को इत्‍तु सा झटका, Toxic तो पिस गई – hanuman ansh collection day 33 vs mirzapur movie collection day 5 worldwide toxic box office collection worldwide till now

34वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान

Box Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ के आगे 6 फिल्में ढेर, Toxic की अंतिम सांसें! ‘मिर्जापुर’ का जोश बाकी – hanuman ansh box office day 32 mirzapur the movie box office day 6 vs toxic collection day 15