विद्युत जामवाल इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह बॉलीवुड के उन गिने-चुने एक्टर्स में से हैं, जो किसी भेड़चाल में नहीं चलते। अपनी शर्तों पर जीते हैं, अपने मन का काम करते हैं। एक्शन और मार्शल आर्ट्स के महारथी विद्युत के चाहने वालों को उनका यह अंदाज पसंद भी है। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ शुक्रवार 16 अक्टूबर को रिलीज रही है। इसमें उन्होंने धालसिम का किरदार निभाया है। नवभारत टाइम्स से बातचीत में विद्युत हॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव, अपनी जिंदगी की फिलॉसफी से लेकर एक्शन से प्रति अपने प्यार और जुनून पर दिल खोलकर बात करते हैं। देखिए उनका यह Exclusive इंटरव्यू-