Fact Check: जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध करने के लिए आते हिंदू संगठनों के दावे से पुराना वीडियो वायरल


जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में हिंदू संगठनों के लोगों का दिल्ली आने के दावे से पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसका प्रस्तावित प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें भगवा ध्वज लगी कई गाड़ियों में सवार लोगों की रैली दिख रही है। कुछ यूजर्स वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के होने वाले प्रदर्शन का विरोध करने के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता निकल चुके हैं।

विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो पुराना है और नवंबर 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। वहीं, बजरंग दल ने सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में जंतर-मंतर पर जाने के दावों का खंडन किया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर ‘Saffron King’ ने 8 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “देश भर से हिंदू संगठन जंतर-मंतर की ओर बढ़ने लगे हैं। 10 अक्टूबर का दिन यादगार होगा।” (अनुवाद)

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। यूट्यूब चैनल ‘jai shree ram Ayodhya UP’ ने इस वीडियो को 19 फरवरी 2025 को पोस्ट किया था। हालांकि, इसमें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इंस्टाग्राम यूजर ‘rajputsaab45’ ने इस वीडियो को 22 सितंबर 2024 को पोस्ट किया था। हालांकि, इसमें भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इंस्टाग्राम यूजर ‘royal__rajputana__’ ने भी इस वीडियो को बिना किसी डिटेल के 13 नवंबर 2022 को पोस्ट किया था। वीडियो के साथ में सिंगरौली, एमपी और जीवन सिंह शेरपुर के टैग्स का भी प्रयोग किया गया है।

‘बजरंग दल’ के एक्स हैंडल से 8 अक्टूबर 2026 को एक पोस्ट कर लिखा गया, “देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का बजरंग दल सदा विरोध करता रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की आड़ में हो रहे ऐसे प्रदर्शनों का भी बजरंग दल विरोध करता है। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग जंतर-मंतर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने के भ्रामक दुष्प्रचार में जुटे हैं। बजरंग दल की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे भी, जनसमर्थन के अभाव में यह कथित आंदोलन, पूर्व की भांति, अपनी स्वाभाविक मौत मरने ही वाला है।”

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने नई दिल्ली ‘दैनिक जागरण’ के रिपोर्टर निमेश हेमंत से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के होने वाले प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। ‘बजरंग दल’ ने इस प्रदर्शन में शामिल होने के दावों का खंडन किया है।

हालांकि, हमें वीडियो के स्थान और समय की जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन इतना तो साफ है कि इसका जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

क्या है संदर्भ?

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर 2026 को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। ‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर 9 अक्टूबर 2026 को एक खबर में दी गई जानकारी के अनुसार, ”सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। वहीं, प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।”

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 10 अक्टूबर 2026 को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, “10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। ज्वाइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने बताया कि सीजेपी की तरफ से प्रदर्शन के लिए एक पत्र दिल्ली पुलिस को काफी देरी से मिला था। प्रदर्शन के लिए कम से कम 10 दिन पहले अनुमति लेनी होती है, जबकि पुलिस को यह पत्र 7 अक्टूबर 2026 को मिला था। इतने कम समय में सुरक्षा के इंतजाम किया जाना संभव नहीं था, जिसके चलते प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी गई।”

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को जांच के अंत में हमने स्कैन किया। अप्रैल 2026 में बने इस अकाउंट के 5500 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में हिंदू संगठनों के लोगों का दिल्ली आने के दावे से पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसका प्रस्तावित प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।


  • Claim Review : प्रदर्शन का विरोध करने के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता निकल चुके हैं।
  • Claimed By : X User- Saffron King
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















Contribute to Vishwas News

कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सत्ता को हमेशा आइना दिखाने वाली फैक्ट चेक जर्नलिज्म सिर्फ और सिर्फ आपके सहयोग से संभव है। इस मुहिम में हमें आपके साथ और सहयोगी की जरूरत है। फर्जी और गुमराह करने वाली खबर के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमारी मदद करें और कृपया हमें आर्थिक सहयोग दें।

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें





Source link

Related posts

सिर मुंडवाकर स्कूल पहुंचा छात्र तो तबले की तरह बजाने लगा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड | UP Etawah headmaster suspended-playing-tabla-on-student-bald-head viral video

Farrukhabad News:कंपाउंडर से मेडिकल छात्रा परेशान, आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल – Medical Student Harassed By Compounder; Video Threatening Suicide Goes Viral

Dang Bike Stunt Viral Video: दोनों टांगें टूट चुकी थीं फिर भी नहीं सुधरा! डांग में बिना हाथ लगाए बाइक चलाने वाले युवक पर पुलिस का एक्शन – dang bike stunt viral video police action kiran mohite ams