सिर मुंडवाकर स्कूल पहुंचा छात्र तो तबले की तरह बजाने लगा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड | UP Etawah headmaster suspended-playing-tabla-on-student-bald-head viral video


उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक स्कूल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा सिर मुंडवाकर स्कूल आता और प्रिंसिपल उसके साथ कुछ ऐसा करते हैं कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाता है. ये वीडियो सैफई विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली में पदस्थ प्रिंसिपल दिनेश कुमार का है, जिसमें वो एक छात्र के साथ अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं. वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक कक्षा के भीतर छात्र के गंजे सिर पर तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं,जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र हंसते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

तुरंत किया गया सस्पेंड 

मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने इसे छात्र की गरिमा के खिलाफ और अशोभनीय आचरण माना है. बीएसए ने प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें सैफई खंड शिक्षा संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है.

15 दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश 

पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए बसरेहर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. नियमानुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

लोगों ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोग प्रिंसिपल को इस तरह की हरकत करने पर खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-इन बेवकूफों को क्या कहा जाए ये शिक्षा सागर को कीचड़ बना रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा- ये देखो सरकारी मास्टर साहब की करतूत. ऐसे ही बाकी लोग भी छात्र के सिर पर तबला बजाने को लेकर कमेंट कर रहे हैं.

ये है पूरा मामला

बिरौली में दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र और हेड मास्टर तैनात हैं. यहां कक्षा 5 तक के 76 बच्चे पढ़ते हैं. उन्वा गांव के हेड मास्टर दिनेश कुमार इस विद्यालय में 2018-19 से तैनात हैं. बिरौली गांव का रहने वाला बच्चा इस स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है. जब ये बच्चा सिर के बाल मुंडवा के स्कूल पहुंचा तो हेड मास्टर ने उसे अपने पास बुलाया और सिर को तबले की तरह बजाने लगे और ये देखकर वहां बैठे बच्चे हंसने लगे.

यह भी पढ़ें | दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे अटेंप्ट में अभिषेक सरोहा ने HPSC में कर दिया टॉप- सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें | NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT मद्रास के छात्रों का दबदबा, मिला 1 लाख रुपये का इनाम







Source link

Related posts

Maharajganj News:दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद – Viral Video Claims Local Shopkeepers Caught The Accused

ट्रेन में झालमुड़ी बेचते-बेचते डांस करने लगा शख्स, हाथ में बोतल लेकर लगाए ऐसे ठुमके! VIDEO वायरल – train jhalmuri seller dance with bottle inside train video viral rttw

Fact Check: जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध करने के लिए आते हिंदू संगठनों के दावे से पुराना वीडियो वायरल