Fatehpur News:थाने में सुबह कपड़े लेकर आने को कहा था, सुबह मिली थी लाश – He Was Asked To Bring His Clothes To The Police Station In The Morning; His Body Was Found In The Morning


फतेहपुर। थरियांव थाने में पंचायत के बाद करीब 100 मीटर दूर कौशाम्बी के बब्बू नट का शव मिलने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में उसकी साली आसमां कह रही है कि पुलिस ने बब्बू को सुबह कपड़े लेकर आने को कहा था। थाने पहुंचने पर पुलिस ने बताया कि उसके बहनोई की मौत हो गई है।

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकनारा निवासी बब्बू नट का शुक्रवार रात पत्नी चांद के साथ ससुराल थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बब्बू को थाने में रोक लिया था।

शनिवार सुबह उसका शव थाने से करीब 100 मीटर दूर मिला था। मामले में उसकी साली आसमां का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आसमां पुलिस द्वारा सुबह कपड़े लेकर आने के लिए कहे जाने की बात बता रही है।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बब्बू नट की मौत बिजली गिरने से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कौशाम्बी चले गए। मामले में अब किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया गया है।



Source link

Related posts

विश्व हृदय रोग दिवस :सुबह की सैर, योग का संग… दिल को मिलेगी सेहत की नई उमंग – A Morning Walk Paired With Yoga… Will Fill Your Heart With A Fresh Zest For Health

uttar pradesh kanpur 10 big news evening morning bulletin nagar nigam mayor sansad mp Pandu river flood video

Dhanbad News: बिजली रही गुल, सुबह पानी को तरसे हजारों लोग, Dhanbad Hindi News