Fatehpur News: जांच के नाम पर रुपये लेते डीएमएलटी का वीडियो वायरल, Fatehpur Hindi News


Fatehpur News: फतेहपुर। थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डीएमएलटी विकास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह जांच के नाम पर एक युवती से रुपए लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में सीएचसी में तैनात बताए जा रहे डीएमएलटी विकास के पास एक युवती दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान वह युवती से रुपए लेता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के नाम पर मरीजों और तीमारदारों से वसूली किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इससे सीएचसी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। मामले में एसीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो या मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर डीएमएलटी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Noida News:मौसमी वायरल बुखार ने बढ़ाई परेशानी, स्वाद बिगड़ने की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज – Seasonal Viral Fever Adds To The Trouble; Patients Are Arriving With Complaints Of Altered Taste

ऋषिकेश:पुल पर चलते समय अचानक क्यों रो पड़ी विदेशी महिला? अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात – Rishikesh Dutch Woman Suddenly Burst Into Tears While Walking On The Bridge Video Viral News In Hindi

क्यों पैसे देकर लड़कों संग फोटो शूट करवा रही महिलाएं… यहां वायरल है ये ट्रेंड – chinese women paying male models romantic photoshoot viral trend tstsd