Ghaziabad Weather Update | Foggy Morning & Rain Forecast 2026


गाजियाबाद में सुबह के समय धुंध छाई रही।

गाजियाबाद में आज शुक्रवार को मौसम में हल्की धुंध रही। जिससे मौसम साफ नहीं रहा। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। आज भी बारिश होने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सि

.

गुरुवार को बारिश हुई।

सुबह के समय हल्की धुंध रही

मौसम में सुबह के समय हल्की धुंध रही। जहां दृश्यता भी कम रही। अगस्त माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है, रात के मौसम में भी नमी आने लगी है। जहां रात का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। इससे पहले गुरुवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। जहां दोपहर बाद बारिश जैसा मौसम रहा, रता में भी आसमान में बादल छाए रहे।

5 दिन से लगातार बारिश

गाजियाबाद में पिछले 5 दिनों से बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार शाम और सोमवार रात हल्की बारिश हुई थी। सोमवार और मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बुधवार और गुरुवार को भी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

फसलों को भी पहुंच रहा फायदा

लगातार हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस समय धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी।

जुलाई में 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड

गाजियाबाद में जुलाई महीने में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगस्त माह में भी अच्छी बारिश हुई है।



Source link

Related posts

Bihar Morning News : कृषि मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा का अंतिम संस्कार आज

Morning News Brief: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी देशभर में जनगणना; पीएम मोदी बोले- अंतिम सांस तक देश सेवा में जुटा रहूंगा

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 31 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ