Gorakhpur Accident | Teenager Hit By Auto During Morning Walk


तुलसी कुमार कश्यप | एकला नंबर 2(गोरखपुर सदर), गोरखपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक ऑटो ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ग्राम सभा भगवानपुर मलंगस्थान निवासी प्रीतम मार्देशिया (16 वर्ष) मॉर्निंग वॉक पर निकला था। प्रीतम प्रदीप चंद मार्देशिया का बेटा है। जंगल डुमरी नंबर 2 स्थित बांसस्थान मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद प्रीतम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। ऑटो चालक तुरंत मौके से भाग गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायल प्रीतम को उठाया और तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

प्रीतम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।



Source link

Related posts

Mandi News:सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी दौड़ – Morning Walk Turns Into The Final Run Of Life.morning Walk Turns Into The Final Run Of Life

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला का पीछा कर पीछे से दबोचा, वीडियो वायरल, Muzaffar-nagar Hindi News

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 23 september 2026 morning top news headlines ntc