Gorakhpur News:खुले नाले में गिरकर मजदूर की मौत, रातभर पड़ा रहा शव – Body Found In Dihwa Buzurg Village, Pipiganj, On Thursday Morning


– पीपीगंज के डिहवा बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार सुबह मिली लाश

– मजदूरी कर घर लौटते समय बुधवार शाम हुआ हादसा

– डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले पर केवल 200 मीटर ही पड़ा है स्लैब

भगवानपुर/भरोहिया। बारापाटी ग्रामसभा के डिहवा बुजुर्ग गांव में खुले नाले में गिरने से मजदूर श्यामदेव चौहान की मौत हो गई। बुधवार शाम मजदूरी कर घर लौटते समय वह नाले में गिर गए थे। अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई और पूरी रात शव नाले में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डिहवा बुजुर्ग निवासी श्यामदेव चौहान (32) बुधवार शाम करीब सात बजे मजदूरी करके घर लौट रहे थे। गांव के सामने बने नाले के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह उसमें गिर गए। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। श्यामदेव के परिवार में पत्नी और बच्चे नहीं हैं। उनके परिवार में केवल भाई और भतीजे हैं। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों ने हादसे के लिए नाला निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जिला पंचायत की ओर से प्रदीप राय के घर से गोबरहिया नाले तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया है। निर्माण के दौरान पूरे नाले को स्लैब डालकर ढकने की योजना थी, लेकिन महज 200 मीटर हिस्से पर ही स्लैब लगाया गया। बाकी नाला खुला छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे नाले को ढक दिया गया होता तो संभव है कि यह हादसा नहीं होता। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Related posts

Siddharthnagar News:सपा ब्लॉक अध्यक्ष को थाने लाने पर जुटे समर्थक, सुबह तक डटे रहे – Siddharthnagar News: Supporters Gathered At The Police Station Following The Detention Of The Sp Block President; They Remained There Until Morning

CG Morning News : स्कूलों में दीपावली अवकाश आज से… 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात… दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी… पढ़ें और भी खबरें

MP Morning News: महाकालेश्वर के आंगन से शुरू होगा दीपोत्सव, मुरैना-भिंड और अशोकनगर जाएंगे CM, आज से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान, सरकार मनाएगी गोवर्धन पर्व, 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर