रिंग एक रहस्यमयी हॉलीवुड फिल्म है , जिसमे एक रहस्यमयी वीडियो टेप देखने के बाद वहा के लोगों को सात दिनों के अंदर अंदर मौत का सामना करना पड़ता है. इस अजीब सी घटना की जांच में जुटी एक पत्रकार रेचल को समारा नाम की एक लड़की से जुड़े कई डरावने राज पता चलते हैं. इस फिल्म की कहानी और इसके खौफनाक सीन आज भी लोगों को डरा देते हैं.
यह कहानी रोमानिया के एक सुनसान चर्च में एक नन की रहस्यमयी मौत के बाद उसकी जांच के लिए एक पादरी और एक नौसिखिया नन को भेजा जाता है. वहां पहुंचकर दोनों का सामना एक शैतानी और डरावनी ताकत से होता है. वैलाक का डरावना रूप और चर्च के अंदर होने वाली अजीब घटनाएं फिल्म को और भी खौफनाक और दिलचस्प बना देती हैं.
इस फिल्म की कहानी के अंदर एक खुशहाल परिवार अपने नए घर में बहुत ख़ुशी से रहने पहुंचता है, लेकिन जल्द ही वहां बहुत अजीब और डरावनी घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं. परिवार परेशान होकर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट एड और लॉरेन वॉरेन से मदद लेते है. इसके बाद उनके घर में छिपी हुई बुरी ताकत का सामना करने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है .
यह कहानी ऐनाबेल्ला फिल्म की है जिसमे जॉन अपनी खूबसूरत सी पत्नी मिया को एक खूबसूरत और पुरानी गुड़िया गिफ्ट करता है, लेकिन उनके घर में जल्द ही डरावनी और खौफनाक घटनाएं होने लगती हैं. एक बेहद ही खतरनाक पंथ के हमले के बाद हालात और भी ज्यादा बिगड़ जाते हैं. लेकिन धीरे-धीरे एनाबेल गुड़िया के पीछे छिपी शैतानी ताकत पूरे परिवार की जिंदगी में डर और खौफ पैदा करने लगती है.
यह कहानी 17वीं सदी में एक धार्मिक परिवार की है जिन्हे अपना घर छोड़कर जंगल के पास रहना पड़ता है. फिल्म की शुरुआत में सब कुछ नार्मल लगता है, लेकिन बहुत जल्द ही परिवार के सदस्यों के बीच शक और डर बढ़ने लगता है. जंगल में छिपी रहस्यमयी ताकतें और लगातार होने वाली अजीब घटनाएं परिवार की जिंदगी को पूरी तरह से बदल देती हैं.
यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें इंसानों के लिए जरा सी भी आवाज करना भी जानलेवा साबित हो सकता है. यहां ऐसे खतरनाक जीव मौजूद हैं, जो छोटी से छोटी आवाज सुनते ही हमला कर देते हैं. ऐसे में एक परिवार अपनी जिंदगी बचाने के लिए बहुत ही खामोशी से रहने की कोशिश करता है. इस फिल्म में हर एक छोटी आवाज के साथ डर और खौफ बढ़ता जाता है.
इस फिल्म की कहानी में क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड रोज के परिवार से मिलने उनके घर जाता है. शुरुआत में परिवार का व्यवहार काफी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे वहां कुछ अजीब महसूस होने लगता है.लेकिन धीरे-धीरे कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं, जो क्रिस के इस छोटे से ट्रेवल को एक डरावने एक्सपीरियंस में बदल देता हैं.
यह फिल्म की कहानी में एक परिवार की ज़िंदगी तब बदलती है , जब उनका बेटा अचानक कोमा में चला जाता है. डॉक्टर भी उसकी हालत का कोई जवाब नहीं देते . कुछ टाइम बाद में परिवार को यह पता चलता है कि उनका बेटा एक रहस्यमयी दुनिया में फंसा हुआ है. अपने बेटे को वापिस लाने की कोशिश में परिवार का सामना कई डरावनी ताकतों से होता है.
Published at : 31 Oct 2026 05:40 PM (IST)