Bigg Boss 20: सलमान खान ने माही विज के गेम को कर दिया एक्सपोज! बोला-हर कैमरा पर जा कर…, Tv Hindi News


सलमान खान ने माही विज के गेम को एक्सपोज कर दिया है। आज के एपिसोड में उनकी चुगली करने से लेकर कैमरा के सामने बोलने की आदत के खिलाफ एक्टर ने स्टैंड लिया है। 

बिग बॉस 20 का आज शनिवार का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। रोहित शेट्टी के पिछले वीकेंड के बाद अब सलमान खान ने वापसी कर ली है। आज का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। सलमान खान ने स्काउट और लव के रिश्ते के साथ इस बार माही विज को भी फटकार लगाई और उनके गेम प्लान को दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया है। सलमान ने कहा कि वो हर कैमरे के सामने गॉसिप करती हुईं नजर आई हैं। माही एक्सपोज होता देख आम्रपाली दुबे और कनिका मान के चेहरे पर अलग खुशी देखी जा सकती है।

सलमान खान ने माही विज का गेम कर दिया एक्सपोज

सलमान खान ने माही का गेम एक्सपोज करते हुए कहा,’आप अलग-अलग कैमरा के पास जाकर गिनवा रही थी कि मेरे कैप्टेंसी में रोज लड़ाइयां हुई। आपने कहा था कि मैं सबसे काम करवाऊंगी। मगर आपने छोड़ दिया। घर वाले ये सोच रहे हैं कि ये क्या करेंगी। और आप सोच रहे हो कि मैं क्या ही करूंगी। आप हर मैटर पर उसके बाद आप गॉसिप करती हो।’ हालांकि, माही ने सलमान की इन बातों को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कैमरा पर नहीं बोला है और न ही किसी के मामलों में अपनी राय दी है। लेकिन शो के इस प्रोमो पर यूजर्स इ कमेंट कर माही विज के बुराई करने वाले गेम पर कमेंट किए हैं।

माही विज ने आम्रपाली दुबे के बारे में कही थी ये बात

हाल में माही ने काजी के सामने लव की बुराइयां की थी। आम्रपाली दुबे को बॉडी शेमिंग करने के अलावा उनपर दूसरों की सुपारी देने की बात कह दी थी। माही ने कनिका मान को लेकर भी अपनी राय रखी थी जो शो देखने वाली ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। अब सलमान की इस फटकार को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि माही गेम में सबे स्ट्रोंग हैं तो कुछ उनके खिलाफ हैं।

सलमान ने स्काउट को फटकारा

सलमान ने आज के एपिसोड में स्काउट और लव का पुराना मुद्दा एक बार फिर से उठाया। उन्होंने स्काउट पर आरोप लगाया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी बहन जैसी दोस्त लव का बचाव नहीं कर पाए। सलमान ने स्काउट को ये भी कह दिया कि वो किसी के लिए वफादार नहीं हो सकते। इसके जवाब में स्काउट अपना पक्ष रखते दिखेंगे। सलमान ने और किन कंटेस्टेंट को फटकार लगाई है ये आज के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है।

रोहित शेट्टी ने लगाई थी क्लास

दरअसल, पिछले वीकेंड के वार में रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव की दोस्ती और मसाज वाले मुद्दे को उठाया था। इसी दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी शो पर आई थीं। ये एपिसोड खूब पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर एपिसोड को लेकर चर्चाएं हुई थीं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘रिश्ता वही पर, मसाज नहीं’… सलमान खान ने स्काउट की लगाई क्लास, बोले- आपसे घटिया इंसान कोई नहीं

बिग बॉस 20:वीकेंड पर कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, शो से बाहर होंगे आसिफ खान? जानें अपडेट्स – Reports Suggests Asif Khan Likely To Get Evicted This Weekend From Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को मिलेगा ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’, सलमान खान ने दिया हिंट – Bigg Boss 20 New Promo Salman Khan introduces Extra Jeevandaan twist for evicted contestants tmovg