Hanuman Ansh ने 40 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस गणित, विदेशों तक गूंजे ‘नीम करौली बाबा’ के जयकारे; लिखेगी नया इतिहास


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की भारत के बाद अब विदेशों में भी दहाड़ रही है। फिल्म को 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए मेकर्स ने रिलीज किया। इंडियन दर्शकों की दीवानगी तो आपने देख ली। अब चलिए आपको बताते हैं कि यह डिवोशनल ड्रामा फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस और ओवरसीज मार्केट पर कब्जा करके कौन सा नया इतिहास रचने को तैयार है।

300 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार हनुमान अंश

हनुमान अंश को भारत में जितना पसंद किया जा रहा है, उतना ही क्रेज फिल्म के लिए विदेशी ऑडियंस में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शोभिनव सत्या स्टारर 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। 

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने 40 दिनों में 291.40 करोड़ तक की कुल कमाई की है। 300 करोड़ तक पहुंचने और कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए फिल्म को 9 करोड़ रूपये और चाहिए।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर छाई नीम करौली बाबा की कहानी

महान संत नीम करौली बाबा की लीला के किस्से सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर उन्हें बड़ी-बड़ी हस्तियां फॉलो करती हैं। दुनियाभर में बाबा के भक्त हैं। यही वजह है कि ओवरसीज मार्केट में भी हनुमान अंश की धूम देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में महज 5 दिनों के अंतराल में 18.50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

विदेशों में हनुमान अंश नॉर्थ अमेरिका से लेकर यूरोप, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज की गई है,जहां मूवी का रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके अलावा 40 दिनों से सिनेमाघरों में लगी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 231.13 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म 18 सितंबर को साउथ में तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। अगर उसके बाद फिल्म का रिस्पांस अच्छा होता है, तो ये हो सकता है कि मूवी तमिल और मलयालम सहित भाषाओं में भी डब की जाए। 



Source link

Related posts

Box Office: यश की Toxic को जोर का झटका! दूसरे दिन धम्‍म से गिरी कमाई, ‘आवारापन 2’ का हाल भी बेहाल – toxic box office collection day 2 worldwide yash film faces major drop awarapan 2 day 14 batwara 1947

बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर Mirzapur The Movie का कब्जा, दूसरे दिन की तगड़ी कमाई

पहले मिला था रिजेक्शन, अब ‘हनुमान अंश’ की डील के लिए लाइन में कई OTT प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर का खुलासा