नई दिल्ली:
Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश 2026 की वो फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. वहीं 78 दिनों के बॉक्स ऑफिस सफर में हर दिन कमाई हासिल की है. फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है, जिसके चलते फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3, जेलर 2 और उड़ता तीर जैसी फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसके चलते हनुमान अंश की कमाई में गिरावट आई. लेकिन बावजूद इसके फिल्म की कमाई लाखों में जारी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान अंश ने 78 दिनों की कमाई हासिल की है और फिल्म का प्रॉफिट कितना हो गया है.
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 78
ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, 78वें दिन हनुमान अंश ने 8 लाख 92 हजार की कमाई 215 शोज से हासिल की है. जबकि 77वें दिन यह आंकड़ा 21.16 लाख का था. फिल्म का भारत में कलेक्शन 416.15 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 451.31 करोड़ तक पहुंच गई है.
हनुमान अंश का प्रॉफिट
हनुमान अंश 2026 की सबसे चर्चित फिल्म है, जिसे 2 करोड़ के कम बजट में बनाया था. जबकि पहले दिन फिल्म की ओपनिंग केवल 10 लाख थी. जबकि तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 1 करोड़ से ऊपर गई और पहुंचते पहुंचते 450 करोड़ पार हो गई है. वहीं प्रॉफिट की बात करें तो 449.31 करोड़ का फिल्म को प्रॉफिट हुआ, जो कि 22.465.5 प्रतिशत है यानी 224 गुना प्रॉफिट फिल्म को हुआ है.
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश 7 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया था. जबकि विशाल चतुर्वेदी, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर, रागिनी सोना ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहाण शेड़गे अहम किरदार में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें- अवध में आएंगे श्रीराम, रामायण के अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म का पहला गाना, कैलाश खेर की रुहानी आवाज