Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ बनी साल की चौथी टॉप फिल्म, 46वें दिन दो बड़ी फिल्मों को मात – hanuman ansh box office collection day 46 it became the fourth top film of the year mirzapur the movie vibe business


Hanuman Ansh Box Office Collection Day 46:नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ रोज नया इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ में बनी ये फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ के करीब पहुंच रही है। वहीं इस फिल्म ने 46वें दिन इतनी कमाई की है, जितनी धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 मि्लकर भी नहीं कमा सकी। इसी के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘वाइब’ का भी हाल जानते हैं।

हनुमान अंश देश की चौथी टॉप फिल्म
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चमत्कार से पूरी इंडस्ट्री अब तक हैरान है। एक ऐसी फिल्म जिसकी रिलीज पर लोगों को भनक भी नहीं लगी। हर छोटी-मोटी फिल्मों के जहां रिव्यू किए जाते हैं वहीं इस फिल्म को इक्का-दुक्का ही रिव्यू मिले। महज 355 शोज़ के साथ पहले दिन इस फिल्म ने केवल 10 लाख रुपये की कमाई की और इस तरह 8वें दिन ये कलेक्शन केवल 4 लाख रह गई। इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ को फ्लॉप करार दे दिया गया था। इसके बाद चमत्कार हुआ और ऐसा चमत्कार कि फिल्म अब इस साल की चौथी टॉप फिल्म बन चुकी है।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश‘ की कहानी डॉ. राम भोसले के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी भूमिगत क्रांतिकारी से योगी बनने तक की यात्रा नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ती है। नीम करोली बाबा को भक्त महाराज जी भी कहते हैं। महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म आस्था, सेवा और आंतरिक परिवर्तन जैसे विषयों को दर्शाती है।

‘हनुमान अंश’ ने इतनी कमाई जितनी ‘धुरंधर 2’और ‘बॉर्डर2’ मिलकर भी नहीं कमा पाई

16 दिनों तक कुछ लाख में कमाई कर रही इस फिल्म के कलेक्शन ने 17वें दिन पलटी मारी और 2 करोड़ से ऊपर की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। अब इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 46 दिन गुजर चुके हैं लेकिन कमाई के मामले में ये अब भी बेमिसाल है। ये फिल्म अपनी 45वें, 46वें दिन वैसी कमाई कर रही है जो अब तक की बड़ी-बड़ी फिल्में भी नहीं कर पाई हैं। इस साल रिलीज बड़ी-बड़ी फिल्मों से तुलना करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 46वें दिन केवल ₹1.31Cr की कमाई की थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 46वें दिन महज 15 लाख रुपये कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों को मिला दें तो भी ये ‘हनुमान अंश’ के 46वें दिन की कमाई से काफी पीछे है।

‘हनुमान अंश’ इस साल देश की चौथी टॉप फिल्म

‘हनुमान अंश’ इस साल देश की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी निर्देशित इस फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 46वें दिन 7,629 शोज़ से ₹4.00Cr की कमाई की है। ये कमाई पिछले 24 दिनों की तुलना में सबसे कम जरूर है लेकिन इस साल सिनेमाघरों में उतरी सभी फिल्मों की तुलना में सबसे ऊपर है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक ₹275.88 Cr रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ₹352.30 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ भी लुढ़की

इसी के साथ साल की मच अवेटेड फिल्मों में एक ‘मिर्जापुर द मूवी‘ को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं। ‘मिर्जापुर’ फेमस सीरीज के इस फिल्मी वर्जन पर क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छे रिव्यूज़ मिले। फिल्म में ऑडियंस को खींच पाने का सारा मसाला भी दिखा। हालांकि, जितनी तेजी से ये फिल्म नीचे की तरफ जाती दिख रही है, इसकी उम्मीद नहीं थी। इस फिल्म ने 18वें दिन केवल ₹1.75Cr की कमाई की है। हालांकि, अब तक ये फिल्म ₹217.45Cr की कमाई कर चुकी है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का अनुमानित प्रोडक्शन बजट लगभग ₹80 से ₹90 करोड़ है। ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।

एक्शन-कॉमेडी और स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वाइब’की कमाई

हाल ही में रिलीज हुई कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी और स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफें मिलीं। लेखक-निर्देशक के रूप में कुणाल खेमू गंभीर विषय को चुनने के बजाय इस बार भी कॉमिडी का रास्ता अपनाया है और दर्शकों को हंसाने, गुदगुदाने और लगातार एंटरटेन करने के मामले में वे इस बार भी पूरी तरह कामयाब रहते हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई अब निराशाजनक दिख रही है। जहां रविवार को इसने ₹3.00Cr की कमाई की थी, वहीं चौथे दिन फिल्म मात्र 90 लाख रुपये ही कमा पाई है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक केवल ₹8.35Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने ₹11.50 Cr की कमाई कर ली है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की सुनामी, ‘धुरंधर’ सहित 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

दुनियाभर में छाया ‘हनुमान अंश’ का नाम, 350 करोड़ पार हुई कमाई, सफलता पर हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचीं अनुप्रिया नागर – hanuman ansh producer anupriya nagar reaches ayodhya hanumangarhi temple 350 crore worldwide box office tmovj

‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल