Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने 69वें दिन भी की धुंआधार कमाई, इस बार तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, लिस्ट में शामिल बाहुबली से लेकर धुरंधर तक | Hanuman Ansh Box Office Collection breaks records of five superhits on 69 day including Bahubali 2 dhurandhar


हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े बड़े-बड़े बाहुबलियों के रिकॉर्ड

Social Media

नई दिल्ली:

‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर चमचमाते हुए पूरे 69 दिन हो गए हैं और अभी फिल्म कुछ ना कुछ कमा ही रही है. यही वजह है कि कमाई बढ़ते बढ़ते अब 500 करोड़ की तरफ जा रही है.  रिलीज के 69 दिन बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक जा रहे हैं. नवरात्रि के इस पावन पर्व के मौके पर भी फिल्म पर खूब कृपा बरस रही है. हनुमान अंश ने अब तक दुनियाभर में 439 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इस कमाई के साथ ही फिल्म ने दसवें बुधवार को भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

हनुमान अंश ने रिलीज के बाद अपने 10वें बुधवार को ऐसा करिश्मा किया कि ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर भी उसी पर थी. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 439.98 करोड़ हो गई है. वहीं इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 399.28 करोड़ की ग्रॉस कलेक्शन कर ली है. विदेशी बाजारों में फिल्म ने 40.70 करोड़ की कलेक्शन की. बात करें 69वें दिन की कमाई की तो इस दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. इसमें हिंदी वर्जन ने 69वें दिन 45 लाख कमाए. वहीं तेलुगु में अपने छठे दिन हनुमान अंश ने 80 लाख की कलेक्शन की.

ज्यादातर देखा जाता है कि शुरुआती दिनों में फिल्में अच्छा कर जाती हैं लेकिन इस फिल्म की कमाई ने शुरुआत में नहीं बल्कि धीरे धीरे ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अभी तक फिल्म थियेटर से बाहर नहीं हुई है. ऐसे में लंबे समय फिल्म के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना इसकी पॉपुलैरिटी को दिखाता है. इस मामले में ‘हनुमान अंश’ ने सनी देओल की ‘गदर’ (2001), ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ (2022) और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (2025) जैसी फिल्मों की कतार में जगह बनाई है. ‘गदर’ ने 60 से ज्यादा दिन, ‘कांतारा’ ने 56 दिन और ‘धुरंधर’ ने 52 दिन तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का नाम भी है. 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 49 दिनों तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस लिहाज से ‘हनुमान अंश’ ने सबसे ज्यादा दिन तक एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में नंबर-1 हो गई है.





पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Related posts

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 40% घटी ‘जेलर 2’ की कमाई, फिर भी डबल डिजिट में किया बिजनेस, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से चूकी फिल्म

Box Office पर 3 फिल्मों की टक्कर, पहले दिन ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ किसकी हुई बंपर कमाई और कौन हुई फ्लॉप?, Bollywood Hindi News

71वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, ‘नई नवेली’ के सामने किया शॉकिंग कलेक्शन