Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नोट छापने की मशीन बनी ‘हनुमान अंश’, 37वें दिन कलेक्शन में 85% उछाल, टोटल कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन


नई दिल्ली. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना जारी है. रिलीज के 5वें हफ्ते में भी यह मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. दर्शकों से इस मूवी को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक ‘हनुमान अंश’ ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

छठे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 37वें दिन पूरे भारत में 7,449 शो के जरिए नेट 19.50 करोड़ की बंपर कमाई की है. रिलीज के इतने दिनों बाद भी डबल डिजिट में कमाई करना बड़ी बात है.

यह कलेक्शन 36वें दिन हुई 10.50 करोड़ की कमाई के मुकाबले 85.7 फीसदी ज्यादा है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 193.13 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ऑल-इंडिया ग्रोस कलेक्शन 228.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी फिल्म का डंका बज रहा है. ओवरसीज मार्केट से 37वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ हो गया है. इन शानदार आंकड़ों के साथ ‘हनुमान: अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 237.65 करोड़ रुपये हो चुका है.

दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए थिएटर्स में शो की संख्या 5,743 से बढ़ाकर 7,449 कर दी गई, वहीं ओवरऑल ऑक्यूपेंसी भी 38 फीसदी से छलांग लगाकर 52 फीसदी पर पहुंच गई. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद दिलचस्प रहा है. जहां पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सिमटकर 40 लाख कमाए थे, वहीं तीसरे हफ्ते से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब देखते रह गए.

तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते में 61.00 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ का बिजनेस करके इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले दिन ‘हनुमान अंश’ ने सिर्फ 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था और अब यह मूवी 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है.

37वें दिन फिल्म के हिंदी 2D वर्जन ने थिएटर्स में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी दर्ज की. शनिवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 56.31 फीसदी रही, जिसमें समय के साथ दर्शकों की भीड़ बढ़ती ही चली गई. दिन की शुरुआत धीमी रही और मॉर्निंग शो में 29.77 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी गई. लेकिन दोपहर में माहौल पूरी तरह बदल गया और यह आंकड़ा उछलकर 60.31 फीसदी पर पहुंच गया.

शाम के शोज में दर्शकों की भीड़ बढ़ी और ऑक्यूपेंसी 66.46 फीसदी दर्ज की गई. वहीं नाइट शोज ने बाजी मारते हुए 68.69 फीसदी की सबसे मजबूत उपस्थिति दर्ज की, जिससे साफ है कि वीकेंड पर नाइट शोज देखने वालों की पहली पसंद ‘हनुमान अंश’ ही बनी हुई है.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आम दर्शकों के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों को भी सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. यह मूवी नीम करौली बाबा के चमत्कारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे लोग बड़े पर्दे पर बेहद उत्सुकता के साथ देख रहे हैं.



Source link

Related posts

udta teer box office collection day 13 india net worldwide | Udta Teer Box Office: 13वें दिन अब तक 69 लाख की कमाई, भारत में 45.74 करोड़ पहुंचा नेट कलेक्शन

Ramayana Box Office Prediction: गुरुवार को रिलीज होगी रामायण, क्‍या रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी जगा पाएंगे जादू, देखें ओपनिंग-डे बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

बॉक्स ऑफिस:धीमी हुई जेलर 2 की रफ्तार, संघर्ष कर रही ‘उड़ता तीर’; गुरुवार से होगी इस मच-अवेटेड फिल्म से टक्कर – Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release