Dhurandhar 2 के पसीने छुड़ा रही हॉलीवुड फिल्म, लोगों की डिमांड के बीच बढ़े Project Hail Mary के शोज


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता के बीच भारत में मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary) रिलीज हो गई है।

प्रोजेक्ट हेल मेरी दुनियाभर में रिलीज के एक 6 दिन बाद भारत में रिलीज हुई थी जिसका कनेक्शन धुरंधर 2 से जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि धुरंधर 2 के बज के चलते भारत में हॉलीवुड फिल्म को देर से रिलीज किया गया।

भारत में प्रोजेक्ट हेल मेरी का क्रेज

26 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में उतरी प्रोजेक्ट हेल मेरी को करीब 5 शोज मिले थे, लेकिन अब यह 10 गुना ज्यादा हो गई। दरअसल, जब साई-फाई फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी भारत में रिलीज हुई तो IMAX के कम शोज मिलने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

पब्लिक डिमांड के बाद बढ़े शोज

पूरे देश में प्रोजेक्ट हेल मेरी को मात्र 5 IMAX स्क्रीन्स मिले थे। हालांकि, अब शोज को बढ़ा दिया गया है। पब्लिक डिमांड के बाद पहले 13 शोज बढ़ाए गए थे, अब टोटल 60 शोज हो गए हैं। जैसे ही स्क्रीनिंग शुरू हुई, वैसे ही थिएटर विंडो पर टिकटें धड़ाधड़ बिक रही हैं।

प्रोजेक्ट हेल मेरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रोजेक्ट हेल मेरी को कम स्क्रीन्स के साथ पहले दिन की ओपनिंग अच्छी मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 के क्रैज के बीच प्रोजेक्ट हेल मेरी ने कम स्क्रीन्स के बावजूद पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का दुनियाभर में कारोबार 155 मिलियन डॉलर (1450 करोड़ के करीब) पहुंच गया है।

प्रोजेक्ट हेल मेरी की स्टार कास्ट

लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर निर्देशित फिल्म में रयान गोसलिंग (Ryan Gosling) ने मुख्य भूमिका निभाई है। रयान के अलावा फिल्म में सैंड्रा हुलर, मिलना वायंट्रब, जेम्स ऑर्टिज, लिज किंग्समैन और लायोनेल बॉयस, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी एक साइंस टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे भूलने की बीमारी है। एक रोज जब उसकी आंख खुलती है तो वह खुद को एक स्पेसशिप में देखता है। उसे एक रहस्यमयी चीज के पीछे का राज सुलझाना है  जिसकी वजह से सूरज बुझता जा रहा है।



Source link

Related posts

Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘खतरनाक’!

Akshay Kumar Reveals He Suggested Bhojpuri Is Better Than Hollywood Line In Welcome To The Jungle – Entertainment News: Amar Ujala

हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया? – Mahima Chaudhry Reacts To Daughter Ariana Uses Compare Her To Hollywood Actor Mika Abdalla