Hanuman Ansh Day 40 Collection: मंगलमय रहा ‘हनुमान अंश’ का मंगलवार, 40वें दिन भी मिला नीम करौली बाबा का आशीर्वाद


Last Updated:

Hanuman Ansh Day 40 Collection: जब बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों के बजट वाली फिल्में पहले हफ्ते में दम तोड़ देती हैं, तब एक छोटे बजट की गुमनाम सी फिल्म ने वो कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे सुपरस्टार्स के बस का भी नहीं होता. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में न तो किसी को पता था और न ही धूमधाम से इसका ग्रैंड प्रमोशन हुआ था, लेकिन कहानी ऐसी कि 40 दिनों से सिनेमाघरों में कब्जा जमाए हुए हैं.

नई दिल्ली. बिना किसी भारी-भरकम स्टारकास्ट और तगड़े प्रमोशन के चुपचाप सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने सिनेमाघरों पर कब्जा जमा रहा है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बजट महज 2 करोड़ था. ये रकम उतनी है जितनी आजकल सुपरस्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में खर्च कर डालते हैं.

‘हनुमान अंश’ के लिए हनुमान जी का दिन यानी कि मंगलवार काफी मंगलमय रहा. फिल्म ने रिलीज के 40वें दिन भी जमकर कमाई की. शोभिनव सत्य स्टारर फिल्म अब बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है. 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के करीब पहुंच चुकी है.

बीते मंगलवार को रिलीज के 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ पर नीम करौली बाबा का जमकर आशीर्वाद बरसा. सैकनिल्क के शुरुआती अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताबड़तोड़ सफलता का परचम लहरा रही ”हनुमान अंश” ने अपने 40वें दिन (छठे मंगलवार) भी हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार, 40वें दिन ”हनुमान अंश” ने देशभर में करीब 9,1,75 शोज के साथ 8.25 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. छठे हफ्ते में चल रही इस फिल्म के लिए यह आंकड़े किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

घरेलू बाजार के अलावा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जलवा कायम है. ओवरसीज मार्केट में 40वें दिन फिल्म ने 2.00 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 18.50 करोड़ रुपये हो गया है.

इन धमाकेदार आंकड़ों को मिलाकर ”हनुमान अंश” का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुका है और जल्द ही यह 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है.

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर शुरुआत की थी. अनुप्रिया नागर और विशाल चतुर्वेदी ने नौसिखियों के साथ मिलकर फिल्म बनाई थी. 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिर्फ 3 थिएटर्स में रिलीज हुई थी. धीरे-धीरे लोगों पर भक्ति में डूबी फिल्म का रंग ऐसा चढ़ा कि इसने करिश्माई कमाई कर डाली.

वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप का ‘हनुमान अंश’ को जबरदस्त फायदा मिला. धीरे-धीरे फिल्म की कमाई ने ऐसी धुआंधार रफ्तार पकड़ी कि हर कोई बस हैरान रह गया. जहां पहले हफ्ते में इसने महज 1.08 करोड़ रुपये, तो वहीं दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये का कारोबार किया था. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था. तीसर हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने ऐसी रफ्तार पकड़ी जो अब छठे हफ्ते में भी जारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Day 1 : रणबीर कपूर की रामायण ने धुरंधर को पछाड़ा, पहले दिन कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस:’रामायण’ ने तोड़ा रणबीर की ‘एनिमल’ और यश की ‘केजीएफ 2’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़ – Ramayana Box Office Collection Day 1 Ranbir Kapoor Film Opens Strongly Earns 28.82 Crore

3 साल बाद OTT पर आ रही तमन्ना भाटिया की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर; 10 गुना से ज्यादा हुआ था नुकसान