‘Hanuman Ansh OTT: 342.74 करोड़ के धमाके के बाद OTT पर दस्तक देगी फिल्म, नोट कर लें रिलीज डेट!, Bollywood Hindi News


OTT Release: साल 2026 की स्लीपर हिट फिल्म हनुमान अंश अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से कमाल दिखाया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे हनुमान अंश?

साल 2026 मनोरंजन के लिहाज से काफी शानदार रहा है। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दीं। कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप, लेकिन इन सबके बीच एक फिल्म ऐसी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म का नाम है हनुमान अंश। हनुमान अंश जब रिलीज हुई थी तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब आप इसे घर बैठे एंजॉय कर पाएंगे।

कब और कहां रिलीज हो रही हनुमान अंश?

हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद ये फिल्म अब सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है। सोनी लिव पर ये फिल्म 27 नवंबर को दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें: खुद अंधेरे में रहकर बिखेरा उजाला, हनुमान अंश से रातों-रात बने स्टार, अब मिलेगी आंखों की रोशनी

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

फिल्म के ओटीटी रिलीज के ऐलान से दर्शक काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे दुख था कि ये फिल्म मैं सिनेमाघर में नहीं देख पाया था। अब इस फिल्म को मैं घर बैठे देख पाऊंगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब ये फिल्म एचडी में देखने को मिलेगी। वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर अपनी खुशी जाहिर की है।

जब लगा फ्लॉप हो जाएगी हनुमान अंश

हनुमान अंश की बात करें तो ये एक छोटे बजट की फिल्म थी। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ (मौखिक प्रचार) से काफी फायदा मिला। पहले तीन दिन में दिस फिल्म के शोज लगातार कम होते जा रहे थे, वो फिल्म 50 दिनों से भी ज्यादा सिनेमाघरों में लगी रही।

कितना था फिल्म का बजट और कितनी हुई कमाई?

हनुमान अंश का बजट 2 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में करीब 342.74 करोड़ की कमाई की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है।

क्या है हनुमान अंश फिल्म का प्लॉट?

हनुमान अंश की कहानी की बात करें तो ये फिल्म जीवनी-आधारित एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कम उम्र में अपनी माता की मृत्यु के बाद, लक्ष्मीनारायण शर्मा (जो आगे चलकर नीम करोली बाबा बने) भगवान राम की खोज में घर छोड़ देते हैं।

वायरल हुआ था फिल्म का भजन

इस फिल्म का भजन मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दई सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस लोकप्रिय भजन को नेत्रहीन बुंदेलखंडी लोक गायक सुनील लोधी ने गाया है। बता दें, हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है जब फिल्म मेकर्स के बीच राइट्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें 2 करोड़ के बजट में बनी डिवोशनल ड्रामा फिल्म के निर्माताओं के बीच ही मतभेद हो गए हैं। हनुमान अंश को लेकर मेकर्स ने बयान भी जारी किया है।

विशाल चतुर्वेदी ने जारी किया आधिकारिक बयान

फिल्म के डायरेक्टर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा, “हनुमान अंश एक ऑथराइज्ड चैनल है। कंपनी इस बात से भली भांति वाकिफ है कि एक व्यक्ति खुद को फिल्म के राइट्स डील करने के लिए ऑथराइज्ड बता रहा है, लेकिन किसी के पास भी ये सिंगल अथॉरिटी नहीं है।”





Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection Day 2 Cross 200 Crore Rupees Globally – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office: ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘जेलर 2’ का खेल हुआ खत्म, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- फ्राइडे कलेक्शन

Ramayana Box Office Day 3 Live Updates: तीसरे दिन भी ‘रामायण’ की धूम, सुबह 10 बजे तक 120 करोड़ के हुई पार