‘रामायण: पार्ट 1’ ने बनाया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत ‘रामायण: पार्ट 1’ उन फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज के दो दिनों के भीतर या उससे पहले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सूची में ‘पठान’, ‘आरआरआर’, ‘पुष्पा 2’, ‘जेलर 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
भारत में कितना हुआ कलेक्शन?
भारत में ‘रामायण: पार्ट 1’ की कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी मार्केट से आया है। केवल दूसरे दिन ही 19859 शोज से फिल्म ने 35.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। शुक्रवार को कन्नड़ वर्जन से 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दो दिनों के बाद ‘रामायण: पार्ट 1’ ने भारत में 134.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जबकि नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये रहा है।
मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर दिया ध्यान
‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी काफी ध्यान दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे विदेशों में भारत के ‘इतिहास और सत्य’ के रूप में पेश किया है, जिसे वहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों में फिल्म की कमाई भारत में हुई कमाई के मुकबाले खराब नहीं है। दो दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 86.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है, जो एक अच्छा संकेत है।