Hardoi News: कूड़ा फैलाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल, Hardoi Hindi News


Hardoi News: पचदेवरा। मुर्तजानगर गांव में सोमवार सुबह दरवाजे पर कूड़ा फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मुर्तजानगर गांव निवासी पिंकी पत्नी स्वर्गीय संतराम ने पचदेवरा थाने में तहरीर देकर दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे आरोपियों ने उसके दरवाजे पर कूड़ा फैला दिया। महिला का कहना है कि नामजद लोग आए दिन उसे और उसके बच्चों को परेशान करते हैं।

कूड़ा हटाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की भी छानबीन हो रही है।



Source link

Related posts

मेरठ:बच्चे के पैर में बंधी जंजीर, खोलने के लिए छटपटाता दिख रहा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू – Meerut: Child Seen Struggling To Free Leg From A Chain; Probe Launched After Video Goes Viral.

Railway Manhus Seat। Railway Viral VIDEO। ट्रेन की सबसे मनहूस सीट कौन सी? जिसे मिली उसकी नींद हराम, दिमाग का दही होना तय

Ghaziabad News: वीडियो वायरल कर विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने का आरोप, Ghaziabad Hindi News