Hathras News: ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की बदसलूकी, वीडियो वायरल, Hathras Hindi News


Hathras News: हाथरस, संवाददाता। इगलास बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस कर डाली। चालक इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाता रहा। सड़क पर हुए इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ई-रिक्शा चालक की पहचान अलीगढ़ के बसेली कारस निवासी प्रमोद कुमार पुत्र विजय पाल सिंह के रूप में हुई है। उसका ई-रिक्शा अलीगढ़ का था और वह हाथरस में बिना परमिट के तय क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर जा रहा था। इसपर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा रोक लिया।

आरोप है कि कार्रवाई के लिए रोके जाने पर चालक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा और पुलिसकर्मी से झगड़ा करने लगा। यातायात निरीक्षक का कहना है कि उन्हें मामला उनके संज्ञान में है। अलीगढ़ का ई-रिक्शा बिना परमिट और ज्यादा सवारियों के साथ चल रहा था, जिस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोका था। उन्होंने चालक के मानसिक रूप से ठीक न होने की बात भी कही है, हालांकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Fact Check: बिना हाथों के जिम्नास्टिक्स करती दिव्यांग लड़की का वीडियो AI निर्मित

Jalaun News:वर्दी में लड़खड़ाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल – Video Of A Police Officer Staggering In Uniform Goes Viral

Kanpur News:भाजपा महामंत्री की फोटो सोशल मीडिया में वायरल – Bjp General Secretary’s Photo Goes Viral On Social Media