Hollywood Latest News, Updates in Hindi | हॉलीवुड के समाचार और अपडेट


संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमा को हॉलीवुड (Hollywood) के नाम से भी जाना जाता है. इसका 20वीं शताब्दी की शुरुआत से वैश्विक फिल्म उद्योग पर बड़ा प्रभाव है. अमेरिकी सिनेमा की प्रमुख शैली क्लासिकल हॉलीवुड सिनेमा है (Classical Hollywood Cinema), जो 1913 से 1969 तक विकसित हुई और आज भी वहां अधिकांश फिल्में उसी तर्ज पर बनती हैं. हालांकि फ्रांस के अगस्टे और लुई लुमियर को आम तौर पर आधुनिक सिनेमा के जन्म का श्रेय दिया जाता है ( Auguste and Louis Lumière Credited with Birth of Modern Cinema), लेकिन अमेरिकी सिनेमा ने एक उभरते उद्योग के रूप में शुरुआत में ही अपनी ताकत का एहसास करा दिया. 2017 तक, इसने चीन के बाद किसी भी एक-भाषा में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया (Second-Largest Number of Single-Language Films). यहां हर साल औसतन 700 से अधिक अंग्रेजी भाषा की फिल्में रिलीज होती हैं (More than 700 English-Language Films Released Every Year). हालांकि यूनाइटेड किंगडम (299), कनाडा (206), ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय सिनेमा भी एक ही भाषा में फिल्मों का निर्माण करते हैं, लेकिन उन्हें हॉलीवुड का हिस्सा नहीं माना जाता है. हॉलीवुड को एक अंतरराष्ट्रीय सिनेमा भी माना गया है (Hollywood Considered as Transnational Cinema). 

हॉलीवुड को सबसे पुराना फिल्म उद्योग माना जाता है, जहां सबसे पहले फिल्म स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनियां उभरी थीं (Hollywood Oldest Film Industry). यह सिनेमा की अलग-अअग शैलियों का जन्मस्थान भी है- उनमें कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन, संगीत, रोमांस, हॉरर, साइंस फिक्शन और युद्ध महाकाव्य इत्यादि शामिल हैं (Birthplace of Various Genres of Cinema). 

1878 में, एडवेर्ड मुयब्रिज ने मूविंग फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया. 1894 में, थॉमस एडिसन के काइनेटोस्कोप का उपयोग करते हुए, न्यूयॉर्क में दुनिया की पहली व्यावसायिक फिल्म की प्रदर्शनी लगाई. बाद के दशकों में, मूक फिल्म के निर्माण का बहुत विस्तार हुआ, कैलिफोर्निया में कई स्टूडियो बने. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1927 में दुनिया की पहली सिंक-साउंड म्यूजिकल फिल्म, द जैज सिंगर का निर्माण किया. 20वीं सदी की शुरुआत से, अमेरिकी फिल्म उद्योग बड़े पैमाने पर हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के तीस मील के क्षेत्र में आधारित रहा है (Location of Hollywood). हॉलीवुड के प्रमुख फिल्म स्टूडियो दुनिया में सबसे अधिक व्यावसायिक रूप से सफल और सबसे अधिक टिकट बेचने वाली फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं (Hollywood History).

 



Source link

Related posts

Hollywood Best Biopic Films Oscar-winning 12 Years A Slave To Captain Phillips And Zero Dark Thirty Must Watch Complete List Of Movies – Entertainment News: Amar Ujala

Top 10 Film Industries Of The World Including Bollywood Hollywood Cinema Of China And Cinema Of United Kingdom – Entertainment News: Amar Ujala

दिग्गज एक्टर सईद जाफरी की बेटी निकली सुपरस्टार, हॉलीवुड में बजा रही डंका, खूबसूरती में नहीं है पीछे