Ikkis: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘इक्कीस’, फिर भी अगस्त्य नंदा को क्यों है इस फिल्म पर गर्व?


Ikkis: अभिनेता अगस्त्य नंदा ने कहा कि उनकी 2025 में आई फिल्म ‘इक्कीस’ भले ही व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह ऐसी युद्ध आधारित फिल्म का हिस्सा रहे, जिसने शांति के महत्व का संदेश दिया।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (नंदा) की कहानी बयां करती है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। अभिनेता ने कहा कि ‘इक्कीस’ भले ही व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई (नंदा, राघवन, सह-कलाकार विवान शाह तथा सिकंदर खेर) यहां खुद को असफल मानकर खड़ा है। हमें अपनी बनाई फिल्म पर बहुत गर्व है और शांति एवं प्रेम का संदेश देने के लिए हम हमेशा इसके आभारी रहेंगे। शांति का संदेश कभी पुराना नहीं पड़ेगा।

नंदा ने कहा कि किसी फिल्म का नतीजा पूरी तरह से उसके कलाकारों और निर्माताओं के हाथ में नहीं होता। उनका मुख्य उद्देश्य रचनात्मक रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देना और अच्छे परिणाम की उम्मीद करना होता है। ‘इक्कीस’ में अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, अक्षय कुमार की भांजी और नवोदित अभिनेत्री सिमर भाटिया सहित अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई। अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया था।



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी ‘रामायण’, जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन – Ramayana Box Office Collection Day 1 India 64 crore RUpees fails to beat Adipurush Dhurandhar 2 jawan tmovg

‘रामायण’ ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में फिल्म की एंट्री

Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: 4000 करोड़ का बजट, 127 Cr की ओपनिंग, फिर भी बॉकिस ऑफिस पर ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड