रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उनके हाथ में एक लेटेस्ट आईफोन नजर आ रहा है। उन्होंने ग्लेशियर ब्लू कलर वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ इमेज पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा ‘मेरा वाला ब्लू’।
जेनेलिया देशमुख
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन पसंद किया है। उनके हाथ में लेटेस्ट फोन है। वह काफी खुश लग रही हैं।
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल शुक्रवार को मुंबई के एक एप्पल स्टोर पर नजर आए। यहां उन्होंने आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरू होने पर नया लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। विक्की कौशल ने नए फोन से सेल्फी ली।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन लिया है। लेटेस्ट फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा ‘हाथ में और साथ में।’
यश राज मुखाते
संगीतकार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी यश राज मुखाते ने लेटेस्ट आईफोन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनके साथ रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी नजर आ रहे हैं।

दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सिल्वर कलर का आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लेटेस्ट फोन की तस्वीर शेयर की है।

राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी और अभिनेत्री राशा थडानी ने भी सिल्वर कलर का आईफोन 18 प्रो खरीदा है। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर लेटेस्ट फोन के साथ एक सेल्फी शेयर की है।

सोनू सूद
शुक्रवार को सोनू सूद ने आईफोन 18 के क्रेज पर मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े ग्राहकों की एक तस्वीर शेयर की और एक मजेदार मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, ‘नया फोन, नई ईएमआई… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव लाने के लिए लाइन में लगें। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।’
New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026
