Jailer 2 Box Office: 25वें दिन भी नहीं थमा थलाइवा का जलवा, ‘रामायण’ के तूफान में कमा डाले इतने करोड़, टोटल कर देगा हैरान, Bollywood Hindi News


‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 25: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहे हैं। ‘जेलर 2’ के रिलीज का दर्शकों को जितना इंतजार था, ये बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही खरी उतरी। रजनीकांत ने अपने फैंस को निराश नहीं कि। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर से एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही बाक्स ऑफिस पर भी ‘जेलर 2’ अपना जलवा बिखेर रही हैं। नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मूवी 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। वहीं, अब ‘जेलर 2’ के सामने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सीना ताने खड़ी है। ये फिल्म 5 नवंबर को ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अब दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होगा। तो चलिए जानते हैं ‘जेलर 2’ ने रविवार को कितना कमा डाला।

संडे को ‘जेलर 2’ की जमकर कमाई

‘जेलर 2’ को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में थलाइवा की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 25वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 470.40 करोड़ रुपये हो गया है।

‘जेलर 2′ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Jailer 2 Box Office: 25वें दिन भी नहीं थमा थलाइवा का जलवा, ‘रामायण’ के तूफान में कमा डाले इतने करोड़, टोटल कर देगा हैरान, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई राम की कृपा, ‘रामायण’ ने चार दिनों में रचा इतिहास, 250 करोड़ से बस इतनी दूर, Bollywood Hindi News

Box Office: दिवाली पर ‘रामायणम्’ ने भारत में बनाया नया रिकॉर्ड, जोरदार कमाई से चौथे दिन बनी 2026 की टॉप-4 फिल्म – ramayanam sets new record on box office day 4 becomes top 4 film of 2026