Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 नवम्बर 2026) की खबरों में तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई; पीएम मोदी बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे; तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के 31% इथेनॉल दावों को चुनौती दी; बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं प्रमुख रहा.
1. तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को उनके 57वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
2. पीएम मोदी बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे
दीपावली के इस पावन पर्व पर जब पूरा देश अपने घरों में अपनों के साथ खुशियां बांट रहा है, तब हमारे प्रधानमंत्री देश की हिफाजत में डटे जवानों के बीच पहुंचकर अपनी खास परंपरा निभाते हुए उनके साथ मिलकर दीपावली मनाई. इस दौरान पीएम मोदी के कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा है.
3. तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के 31% इथेनॉल दावों को चुनौती दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल में कथित अनियमितताओं को लेकर इथेनॉल की निर्धारित मात्रा से अधिक मिलावट होने का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोला था. अब सरकार के अनुसार 893 पेट्रोल के नमूने एथेनॉल की मात्रा के तय मानकों के अनुरूप थे. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के दावों को खारिज किया है.
4. बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक मामला एक बार फिर चर्चा में है. बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार में कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमां ने साफ किया है कि शेख हसीना पर नरमी नहीं बरती जाएगी. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सरकार उन्हें भारत से वापस लाने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठा रही है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के ‘तीर्थक्षेत्र सर्किट’ का ऐलान किया है. जिस पर के ऐलान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.
आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान से आई ‘हिंदुओं’ के लिए दिवाली की बधाई: पाकिस्तान हमेशा ऐसा कुछ कर जाता है जिससे कि किसी को भी उसकी उम्मीद नहीं होती है. ऐसा ही दिवाली पर देखने को मिल रहा है. इस मौके पर वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया भर के हिंदू समुदाय और विशेष रूप से अपने देश में रहने वाले हिंदुओं को बधाई दी है.
12 साल से सत्ता पर काबिज नेतन्याहू को मिला झटका: इजरायल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जिसके बाद 12 साल से सत्ता पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ सकती है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता और पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट को देश की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m