रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो गई है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसकी अच्छी एडवांस बुकिंग हुई. वहीं फिल्म से बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है. इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.
‘जेलर 2’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कितनी हुई है?
- सैकनिल्क के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने पहले दिन के लिए गुरुवार (15 अक्टूबर) सुबह 6 बजे तक एडवांस बुकिंग के लिए 19.60 लाख की टिकटों की सेल की है.
- इसी के साथ इस फिल्म ने पहले दिन के लिए प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 41.48 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- वहीं बिना ब्लॉक सीटों के इसकी कमाई 37.60 करोड़ रुपये हुई है.
‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Jailer 2 Box Office Collection Day 1 Live Updates)
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन सुबह 8 बजे तक 10.10 करोड़ की कमाई कर डाली है.
- फिलहाल फिल्म के 2 हजार 264 शोज चल रहे हैं.
| ‘जेलर 2’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 1 | 10.10 करोड़ (सुबह 8 बजे तक) | – |
| कुल कलेक्शन | 10.10 करोड़ |
नोटः-‘जेलर 2’ की कमाई के ये आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और फाइनल डाटा रात 10.30 बजे के बाद ही पता चलेंगे.
‘जेलर 2’ के बारे में है?
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’, रजनीकांत की 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में रजनीकांत ने ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ का किरदार निभाया था, जो एक रिटायर्ड जेलर हैं और एक खतरनाक मिशन पर निकलते ही उनका अतीत फिर से सामने आ जाता है. रिलीज़ होने पर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, ‘जेलर’ ने दुनिया भर में 604.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें भारत में इसका नेट कलेक्शन 348.55 करोड़ रुपये रहा।
‘जेलर 2’ की कास्ट
तमिल एक्शन थ्रिलर ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ कई जाने-माने कलाकार नज़र आएंगे, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, योगी बाबू और एसजे सूर्या शामिल हैं.
बता दें कि 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘जेलर 2’ को कलानिधि मारन ने ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले पेश किया है. पहली फिल्म का म्यूजिक देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर ही इस बार भी संगीतकार के रूप में लौटे हैं. विजय कार्तिक कन्नन ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, जबकि आर. निर्मल फिल्म के एडिटर हैं.