Jailer 2 Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर’ जेलर 2′ का भौकाल, संडे का मिला फायदा, कर डाली छप्परफाड कमाई, Bollywood Hindi News


15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन का इंतजार है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। खुद रजनीकांत ही नहीं, बल्कि फैंस भी उनकी इस एक्शन ड्रामा मूवी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इनकी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। 2023 की अपनी हिट फिल्म ‘जेलर’ के बाद, इस जोड़ी ने फिल्म के सीक्वल के साथ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन का इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया?

दो सौ करोड़ से कितनी दूर है ‘जेलर 2’

‘जेलर 2’ रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने चौथे दिन 52.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 196.11 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘जेलर 2’ का कलेक्शन

डे 1 59.70 करोड़ रुपये
डे 2 37.10 करोड़ रुपये
डे 3 47.25 करोड़ रुपये
डे 4 55.90 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 199.95 करोड़ रुपये

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

तमिल 143.75 करोड़ रुपये
तेलुगु 37.75 करोड़ रुपये
हिंदी 16.65 करोड़ रुपये
कन्नड़ 1.80 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Sunday Box Office Collection Day 3: ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ या ‘नई नवेली’ – संडे को किस फिल्म का बजा डंका?, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस:रविवार को ‘रणबाली’ ने कितना दिखाया दम? ‘प्रहार’ पर भारी ‘नई नवेली’, ‘दृश्यम 3’ का इतना रहा कलेक्शन – Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story Collection And Earning

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर