पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद छा गई. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. ये 2026 की इंडिया में पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म रही. वहीं, थिएटर से उतरने के बाद इसे अब अमेरिका में रिलीज किया गया जहां पर इसका बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.
कोईमोई के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में 61 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब इसका अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर भी बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन 314k डॉलर के साथ शानदार ओपनिंग की.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
कोईमोई के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीक में 2.05 मिलियन डॉलर कमाया था. वहीं, बाकी दिनों में फिल्म ने 1.34 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका क्लोजिंग अमेरिकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.39 मिलियन डॉलर रहा, जो कि इंडियन रुपये में 32.19 करोड़ रुपये के बराबर रहा.
यह भी पढ़ें: ‘मंदादि’ क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
‘मिर्जापुर’ अमेरिका में बनी 4th हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
इसके साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ अमेरिका में बॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 2026 बन चुकी है. इसने ‘हनुमान अंश’ (2.77 मिलियन डॉलर) की कमाई को पीछे छोड़ दिया और चौथे नंबर की पोजिशन पर कब्जा जमा लिया. कोईमोई के अनुसार, अमेरिका में बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में…
1. धुरंधर 2- 28.64 मिलियन डॉलर
2. दृश्यम 3- 5.95 मिलियन डॉलर
3. बॉर्डर 2- 3.5 मिलियन डॉलर
4. मिर्जापुर द मूवी- 3.39 मिलियन डॉलर
5. हनुमान अंश- 2.77 मिलियन डॉलर
6. भतू बंगला- 2.3 मिलियन डॉलर
7. मैं वापस आऊंगा- 1.48 मिलियन डॉलर
8. कॉकटेल 2- 1.45 मिलियन डॉलर
9. वेलकम टू द जंगल- 1.25 मिलियन डॉलर
10. धमाल 4- 1.2 मिलियन डॉलर
‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
बहरहाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ की मूवी वर्जन है. ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसके जरिए कालीन भइया, गुड्डू पंडित और गोलू समेत अन्य कैरेक्टर बड़े पर्दे पर भी छा गए.