Last Updated:
Jailer 2 Box Office Collection Day 14: रजनीकांत की फिल्मों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अकसर देखने को मिलता है. ‘जेलर 2’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. फिल्म की कमाई ने शुरुआती दिनों में कई उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है. दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही फिल्म के कलेक्शन में ऐसी गिरावट आई है, जिसने सबका ध्यान खींचा है.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में जमकर धमाल मचाया. फिल्म ने रिलीज के बाद करीब दो हफ्तों तक शानदार कमाई की और इसी के दम पर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बनाई. हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. दूसरे हफ्ते के बीच में ही इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने अब तक का अपना सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया. इसके बावजूद फिल्म की कुल कमाई 423 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
सैकनिल्क के के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन भारत में करीब 6.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई बताई जा रही है. दो हफ्तों तक मजबूत प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई में आई यह गिरावट इसके बॉक्स ऑफिस सफर में बदलाव का इशारा दे रही है.
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. भारत में 10 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी और पहले दिन के लिए प्री-सेल्स में करीब 18 लाख टिकट बिके थे. इनसे लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘जेलर 2’ ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. फिल्म ने शुरुआती सात दिनों में भारत में 334.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके बाद भी फिल्म की कमाई जारी रही और अब तक इसका घरेलू नेट कलेक्शन 423 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की इस कमाई ने इसे साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना दिया है. इस सूची में पहला स्थान ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पास है. हालांकि, दूसरे हफ्ते में कलेक्शन की रफ्तार धीमी होने से अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई कर पाती है.
रजनीकांत की फिल्म को आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में दर्शकों का ध्यान इस बड़े प्रोजेक्ट की ओर भी जा सकता है.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस एक्शन ड्रामा में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं.
फिल्म में रजनीकांत के अलावा रम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजारामूडू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. एसजे सूर्या भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
