Jalaun News:शंख ध्वनि के साथ निकाली प्रभात फेरी – Morning Procession Taken Out Accompanied By The Sound Of A Conch Shell


{“_id”:”6b05dc4c5fcdcf087f096596″,”slug”:”morning-procession-taken-out-accompanied-by-the-sound-of-a-conch-shell-orai-news-c-224-1-ori1005-152969-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शंख ध्वनि के साथ निकाली प्रभात फेरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 12 शंख ध्वनियों के साथ प्रभात फेरी निकालते मौन साधना परिवार के सदस्य। संवाद

मुहम्मदाबाद। मौन साधना देवस्थान बड़ी बंधौली में आयोजित होने वाले 16वें मौन साधना वार्षिक उत्सव के तहत मंगलवार सुबह शंख ध्वनि के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।


सफेद वस्त्र धारण किए मौन साधना परिवार के सदस्यों ने गांव में भ्रमण कर लोगों को विश्व एकता सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सुबह आठ बजे शुरू हुई प्रभात फेरी में शामिल लोग अनुशासित तरीके से कतारबद्ध होकर चल रहे थे। शंखों की ध्वनि के बीच उन्होंने आपसी प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। मौन साधना देवस्थान बड़ी बंधौली में बुधवार 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से विश्व एकता सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें विभिन्न धर्मों के विद्वान अपने विचार और प्रवचन प्रस्तुत करेंगे।

प्रभात फेरी में हमीरपुर से रघुवीर शरण द्विवेदी, गोंडा से बीबी लाल श्रीवास्तव और बीना श्रीवास्तव, राजेश महाराज, भगत सिंह, बिलरख से करण सिंह राजपूत, रघुवीर राजपूत, अर्पण राजपूत, श्याम करण, रघुनाथ बाबूजी, चंद्रपाल बॉस सहित मौन साधना परिवार के सैकड़ों सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Related posts

UK HIgh Court News 25 November 2026 मॉर्निंग वॉक कर रहे 74 वर्षीय ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, हल्द्वानी के बुजुर्ग कारोबारी के कथित हनीट्रैप मामले की आरोपित, उत्तराखंड के दो आईपीएस अधिकारियों की केंद्र में प्रतिनियुक्ति और काशीपुर में बिना अनुमति फैक्ट्री के निर्माण पर हाईकोर्ट में सुनवाई-निर्देश | Navin Samachar | 1 New Positive

Dehradun News: पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 14 november 2026 morning top news headlines ntc