Last Updated:
Jamui Viral Video: जमुई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक सवार युवक और युवती को कुछ लोग सड़क पर रोकते और उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जमुई एसपी के अनुसार, वीडियो जमुई-लखीसराय सड़क मार्ग का है. पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है.
जमुई में बाइक सवार युवक-युवती के साथ बदतमीजी
जमुई: बिहार के जमुई जिले में लड़का-लड़की के साथ सड़क पर कथित तौर पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो जमुई-लखीसराय रोड का बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार लड़का और लड़की को सड़क पर रोकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती दिख रही है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है.
कक्षा 10 में पढ़ने वाले बताए जा रहे दोनों
जानकारी के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे लड़का और लड़की कक्षा 10 में पढ़ते हैं. दोनों जमुई शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से घूमने निकले थे. इसी दौरान जमुई-लखीसराय रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद दोनों के साथ कथित तौर पर प्रताड़ना और बदसलूकी की गई. इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जमुई पुलिस हरकत में आई. जमुई एसपी ने फोन पर बताया कि वीडियो जमुई-लखीसराय सड़क मार्ग का है. पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे पीड़ितों की पहचान कर ली है. पुलिस अब पीड़ितों से संपर्क करने में जुटी है. उनसे घटना की पूरी जानकारी ली जाएगी. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों को किस वजह से सड़क पर रोका गया था.
दो लोग हिरासत में, FIR की तैयारी
पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस वीडियो के आधार पर दूसरे लोगों की पहचान भी कर रही है. घटना में किसकी क्या भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
अफवाह नहीं फैलाने की अपील
इसके साथ ही, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों से बिना पुष्टि के किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है. फिलहाल पुलिस पीड़ितों से संपर्क करने और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…
और पढ़ें