Home ViralJamui Viral Video Case LIVE: जमुई में छात्रा से हैवानियत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राक्षसों को पकड़ने के लिए SIT, Bihar Hindi News

Jamui Viral Video Case LIVE: जमुई में छात्रा से हैवानियत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राक्षसों को पकड़ने के लिए SIT, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Jamui Viral Video Case LIVE: जमुई कांड के बाद लोगों में आक्रोश है। जिले में एक छात्रा से हुई हैवानियत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी बनाई है।

Jamui Viral Video Case LIVE: जमुई में नाबालिग लड़की से सेरआम हवसीपन और उसके दोस्त से बदसलूकी तथा मारपीट कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस कांड का वीडियो वायरल होने के बाद सभी ने एक सुर में खुलेआम नंगई करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस कांड के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी।

इधर पुलिस ने इस मामले में 8 राक्षसों की पहचान कर ली है। एडीजी (विधि व्यवस्था) केएस अनुपम ने बताया कि सात-आठ लड़कों की पहचान की गयी है। इनमें से तीन विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्ध किया गया है। दो की पहचान हो गयी है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एडीजी ने बताया कि जमुई थाने में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। जमुई पुलिस ने एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में विशेष एसआईटी गठित कर छापेमारी कर रही है।

Jamui Viral Video Case LIVE Updates:

9.05 AM – Jamui Viral Video Case LIVE: राष्ट्रीय महिला आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जमुई की घटना का सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया। अध्यक्ष विजया राहतकर ने राज्य की डीजीपी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने, सभी आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आयोग ने ‘एक्स’ पर कहा, पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही वीडियो को आगे साझा किए जाने से रोकने के लिए जरूरी कानूनी कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।

8.57 AM – Jamui Viral Video Case LIVE: एडीजी ने बताया कि पीड़िता स्कूल में पढ़ती है। वह 19 सितंबर की शाम 06:25 बजे मित्र के साथ घूमने के लिए स्कूटी से निकली थी। शाम 06:45 बजे मड़वा-प्रतापपुर के पहाड़ी के पास फोटो खिंचवा रही थी। तभी सात-आठ लड़कों ने पीड़िता को अभद्र बात बोलते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने 20 सितंबर की रात परिजन को घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित आवेदन दिया।



Source link

You may also like

Leave a Comment