Jhansi News: वायरल वीडियो :: सिपाही बचाता रहा..महिलाएं चप्पलों से पीटती रहीं, Jhansi Hindi News


Jhansi News: झांसी, संवाददाता। किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत करने मनचले के घर पहुंचीं महिलाओं से उसके घरवालों ने अभद्रता कर दी। इससे महिलाओं का पारा चढ़ गया और पुलिस के सामने अधेड़ को चप्पलों से पीटने लगीं। सिपाही बचाता रहा और महिलाएं उस पर चप्पलें बरसाती रहीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित थापकबाग मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी को रिश्तेदार का बेटा पढ़ाने के नाम पर बुलाता था। उसने एक-दो बार बेटी से गलत हरकत कर दी।

बेटी ने घर आकर बताया तो आपत्ति जताई गई। इसके बाद वह वह उसे राह चलते परेशान करता था। इसकी शिकायत लेकर बुधवार को पीड़ित महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गईं। वहां मौजूद एक वकील व लड़के का पिता महिलाओं से अभद्रता करने लगे। इस पर हंगामा शुरू हो गया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। अचानक महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और लड़के के पिता को घसीटकर सड़क पर लाईं और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। 37 सेकंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही उसे बचाता है लेकिन महिलाएं गिरा-गिराकर चप्पलों से पीटती दिख रही हैं। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।





Source link

Related posts

Badaun News: बीच सड़क पर लड़ते सांड़ों का वीडियो वायरल, Badaun Hindi News

Hapur News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सड़क पर अजगर का वीडियो, सुरक्षित रेस्क्यू, Hapur Hindi News

Kanpur News: वायरल वीडियो : राज्यमंत्री के पति पूर्व सांसद वारसी से मेडिकल कॉलेज में बदसलूकी, Kanpur Hindi News