जियो हॉटस्टार की एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अबतक 8 सीजन आ चुके हैं।
आज ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको क्राइम थ्रिलर, रोमांस, एक्शन से भरी हुई कई शानदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं। थिएटर में फिल्में रिलीज होती नहीं कि लोगों इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। आज हम आपको जियो हॉटस्टार की एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अबतक 8 सीजन आ चुके हैं। यही नहीं, इसे IMDB पर हाई रेटिंग मिली है। चलिए जानते हैं कौन सी है वो सीरीज?
ये एक फेमस सीरीज है
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो काई और नहीं बल्कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game of Thrones) हैं। कुछ सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया के लोगों ने प्यार दिया है और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ इनमें से एक है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अलग- अलग सीजन्स के अलग- अलग एपिसोड्स को लेकर कई हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए।
कुल आठ एपिसोड
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के कुल 8 सीजन हैं। वहीं, इसके अबतक 73 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। बता दें कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game of Thrones) एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज है, जिसे डेविड बेनियोफ और डी.बी. वेइस ने एचबीओ (HBO) के लिए बनाया है। यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन के मशहूर उपन्यासों की श्रृंखला ‘ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित एक प्रसिद्ध काल्पनिक टीवी श्रृंखला है, जो वेस्टरॉस के सात राज्यों की गद्दी (आयरन थ्रोन) को पाने के लिए कुलीन घरानों के बीच सत्ता के खूनी संघर्ष और उत्तर की ओर से आने वाले अलौकिक संकट की कहानी है।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की कहानी
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की कहानी की बात करें तो ये काल्पनिक और पौराणिक दुनिया पर बेस्ड है। ये एक ऐसी काल्पनिक दुनिया (वेस्टेरोस और एसोस) पर आधारित है, जहां राजा, रानियां, ड्रैगन, और जादू-टोना देखने को मिलते हैं। इसमें विभिन्न शाही परिवार सत्ता या ‘आयरन थ्रोन’ (Iron Throne) को पाने के लिए आपस में खूनी संघर्ष और कूटनीति करते हैं। इंसानी राजनीति के अलावा इसमें ‘वाइट वाकर’ जैसी रहस्यमयी और डरावनी ताकतों का खतरा भी दिखाया गया है जो मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बनती हैं।
18+ देखें इस सीरीज को
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज में भरपूर हिंसा, युद्ध, और बोल्ड/एडल्ट सीन्स हैं। इसलिए यह सिर्फ वयस्कों (18+) के लिए है। इसलिए इसे अकेले में ही देखें, बच्चों के साथ नहीं ।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ कास्ट
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में किट हैरिंगटन, एमिलिया क्लार्क, पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, निकोला कोस्टर-वाल्डो, सोफी टर्नर, मेसी विलियम्स, आइजैक हेम्पस्टेड राइट, शॉन बीन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
कहां देख सकते हैं सीरीज को
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को आप जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं। ये एक शानदारी सीरीज है, जिसे आप अपने वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को IMDb पर दुनिया भर में हाई रेटिंग (9.2/10) मिली है।