Kaithal News:सुबह मौसम सुहावना, दोपहर बाद फिर उमस ने सताया – The Weather Was Pleasant In The Morning, But Humidity Became Bothersome Again After Midday


कैथल। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में बादलों के बीच धूप निकली तो वातावरण में उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई। सोमवार दोपहर धूप निकलने के बाद नमी के कारण चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को उमस के कारण परेशानी उठानी पड़ी।

——–

धान की खेती के लिए लाभदायक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में बदलाव का असर अगले कुछ दिनों तक दिखाई देने की संभावना है। मौसम का यह दौर पछेती धान की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। खेतों में नमी बनी रहने से किसानों को सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी और पानी की बचत होगी। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि यदि आगामी दिनों में अत्यधिक बारिश की स्थिति नहीं बनती है तो मौजूदा मौसम पछेती धान के लिए अनुकूल रह सकता है।

——————

मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी

डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी मौसमी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को बारिश में भीगने से बचने, भीगने की स्थिति में तुरंत कपड़े बदलने और पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीने की सलाह दी है।



Source link

Related posts

Bhadohi News:सुबह बारिश, दोपहर होते ही खिली धूप से गर्मी – Rain In The Morning; By Afternoon, Bright Sunshine Brought The Heat

Kaithal News:कैथल से गुरुग्राम की सुबह की सीधी बस सेवा बंद, यात्री परेशान – Morning Direct Bus Service From Kaithal To Gurugram Discontinued; Passengers Inconvenienced

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News