Kandhai Student Obscene Video Viral Case


शिवाकान्त पाण्डेय | बेलखरनाथ धाम, प्रतापगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

बेलखरनाथ धाम के कंधई थाना क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है।

आरोप है कि क्षेत्र के चार युवकों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया।

इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंधई पुलिस ने मंगलवार को घासीन, महफूज, आसिफ और अनीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आदित्य सिंह के अनुसार, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

रिक्शे पर सीता हरण… आपने देखे वायरल हो रहे रामलीला के ये वीडियो? – ramleela viral video sita haran rickshaw ravan dance instagram reels tedu

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स

ट्यूशन छोड़ गरबा खेलने पहुंचा बच्चा, लगाने लगा ठुमके, तभी मैम ने मारी दी एंट्री, फिर जो हुआ देख हंस देंगे आप!