Lakhimpur Kheri News:दरोगा के अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित – Video Of The Inspector’s Indecent Behavior Goes Viral, Sp Suspends Him


सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मुगलीपुर में जांच करने गए एसआई उमराव सिंह के अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने उन्हें निलंबित कर दिया।


एसआई उमराव सिंह गांव मुगलीपुर में जांच करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और गांव में मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी रहेगी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान पद की गरिमा बनाए रखने और मर्यादित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Related posts

Jaunpur News:कक्षा एक के बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल – Video Of A Class One Child Being Beaten Goes Viral

Saharanpur News:वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भरमार – Viral Fever Outbreak; Hospitals Flooded With Patients

Bhagalpur News: कट्टा व तलवार की पूजा का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News