Lakhisarai News: – गलत सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने और पुलिस पदाधिकारियों से अभद्र व्यवहार के मामले में केस दर्ज
Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अमहरा थाना से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोपों को लखीसराय पुलिस ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस की ओर से 16 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वायरल वीडियो में युवक द्वारा लगे सभी आरोपों का पूर्णत: खंडन किया जाता है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात छोटू पासवान पे. स्व. रामवृक्ष पासवान, साकिन थाना अमहरा ने थाने के सरकारी नंबर पर सूचना दी कि अमहरा मुसहरी के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अमहरा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और छोटू कुमार से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग गया। थाने लाकर दोनों व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें किसी के भी शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद दोनों को परिजनों के साथ मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि छोटू पासवान ने गलत सूचना देकर पुलिस को भ्रमित किया था।
बीच की घटना
वहीं, पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे अमहरा चौक पर छोटू पासवान 14 सितंबर की घटना को लेकर हंगामा कर रहा था। गृहरक्षक ने उसे शांत कराने का प्रयास किया तो वह उलझ गया और वीडियो बनाकर पुलिस पर निराधार आरोप लगाने लगा। सूचना मिलने पर अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर छोटू पासवान और उसके भाई रविंद्र पासवान द्वारा पुलिस पदाधिकारियों व बल के साथ अभद्र व्यवहार करने, अनावश्यक बल प्रयोग करने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में छोटू पासवान और रविंद्र पासवान के विरुद्ध अमहरा थाना कांड संख्या 91/26 दर्ज किया गया है। साथ ही छोटू पासवान के विरुद्ध पूर्व से अमहरा थाना में कांड संख्या 96/25 (दंगा) और 98/25 (हत्या के प्रयास) दर्ज होने तथा दोनों मामलों में आरोप पत्र समर्पित किए जाने की जानकारी दी गई है। लखीसराय पुलिस ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए लोगों से पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही बिना आधिकारिक पुष्टि के इस प्रकार के भ्रामक वीडियो को शेयर या उस पर प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की गई है。
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
✦लखीसराय पुलिस ने वायरल वीडियो में आरोपों को कैसे बताया?−
लखीसराय पुलिस ने आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।
✦छोटू पासवान के खिलाफ कौन-सी कार्रवाई की गई?+
