Home ViralMeerut CCSU University Viral Video: Woman Rescues Python Snake

Meerut CCSU University Viral Video: Woman Rescues Python Snake

by BollywoodNewsAndMovie


मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) के मुख्य द्वार पर बीती रात अजगर का बच्चा दिखाई दिया। इसी दौरान एक वर्दीधारी महिला ने अजगर के बच्चे को हाथ से ही पकड़ लिया। महिला के अजगर पकड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के पास अजगर का बच्चा मौजूद है। इसी दौरान वर्दी पहने एक महिला वहां पहुंचती है और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अजगर के बच्चे को हाथों से पकड़ लेती है। महिला उसे उठाकर वहां से ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

महिला किस विभाग की है, पुष्टि नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद महिला को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। महिला पुलिसकर्मी है, होमगार्ड है या वन विभाग से जुड़ी कर्मचारी है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह यह भी स्पष्ट नहीं है कि अजगर के बच्चे को बाद में कहां छोड़ा गया।

महिला के इस तरह हाथ से अजगर पकड़ने का वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। हालांकि महिला की पहचान और उसकी विभागीय संबद्धता की पुष्टि होने तक वायरल दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।



Source link

You may also like

Leave a Comment