Meerut News:नशेड़ी युवक सेल्समैन की बाइक ले गया, वीडियो वायरल – Intoxicated Youth Makes Off With Salesman’s Bike; Video Goes Viral


मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सेल्समैन की बाइक को युवक लेकर चला गया। यह घटना एल-ब्लॉक ठेके के बाहर हुई। सेल्समैन अनुराग सिसौदिया ने अपनी बाइक ठेके के बाहर खड़ी की थी। बाद में बाइक गायब मिलने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बाइक थोड़ी दूरी पर नाले के किनारे खड़ी मिली। बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि युवक नशे की हालत में बाइक ले गया था। पुलिस अब आरोपी युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।

——–



Source link

Related posts

Siddharthnagar News:बयारा हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल, तीन युवकों की मौत की जांच जारी – Cctv Footage Of The Bayara Accident Goes Viral; Investigation Into The Deaths Of Three Youths Is Underway

जम्मू-कश्मीर में सीनियर IAS अधिकारी और महिला JKAS अफसर के बीच तीखी बहस, VIDEO हुआ वायरल

बच्ची को Kiss कर भागा अधेड़, CCTV वीडियो वायरल होते ही थाना प्रभारी सस्पेंड – Aligarh Minor Girl Harassment CCTV Video Goes Viral Jawan SHO Suspended lclar