Meerut News:बाइक सवार युवकों ने मजदूर से मोबाइल लूटा, वीडियो वायरल – Bike-borne Youths Rob Laborer Of Mobile Phone; Video Goes Viral


मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट स्थित खत्ता रोड पर दिनदहाड़े मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। सड़क किनारे बैठकर फोन पर बात कर रहे लोहिया नगर निवासी मुकेश से दो युवक मोबाइल लूट कर भाग गए। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

लोहिया नगर निवासी श्रमिक मुकेश ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह खत्ता रोड पर काम कर रहा था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह सड़क किनारे बैठ गया और मोबाइल फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान दो युवक बाइक वहां पहुंचे। इससे पहले कि मुकेश कुछ समझ पाता, दोनों युवक उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। उसने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। बाइक सवार तेजी से मौके से भाग गए। दिनदहाड़े हुई मोबाइल लूट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Related posts

Fact Check: जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध करने के लिए आते हिंदू संगठनों के दावे से पुराना वीडियो वायरल

Farrukhabad News:कंपाउंडर से मेडिकल छात्रा परेशान, आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल – Medical Student Harassed By Compounder; Video Threatening Suicide Goes Viral

Dang Bike Stunt Viral Video: दोनों टांगें टूट चुकी थीं फिर भी नहीं सुधरा! डांग में बिना हाथ लगाए बाइक चलाने वाले युवक पर पुलिस का एक्शन – dang bike stunt viral video police action kiran mohite ams