Meerut News: सदर बाजार क्षेत्र के गांधी बाग में युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में चार-पांच युवतियां एक युवती को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में बताया गया कि गांधी बाग में युवतियों का एक समूह एक युवती के साथ विवाद करता है। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल जाता है। इस दौरान कई युवतियां एक युवती को घेरकर उसके साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उसकी सत्यता का सत्यापन किया जाएगा।
वीडियो के मूल स्रोत, घटनास्थल और मारपीट के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी।