माइकल मान
Michael Mann Firing: ‘हीट’ और ‘कोलैटरल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले हॉलीवुड डायरेक्टर माइकल मान को पैर में गोली लग गई है. 83 साल के माइकल शनिवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक गन रेंज में थे, जहां गलती से उनके गन से गोली चल गई, जिसमें वो घायल हो गए. इस घटना के बाद तुरंद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनके करीबियों ने बताया है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं और वो ठीक हैं.
माइकल मान के साथ ये हादसा शाम करीब 4 बजे हुए. बताया जा रहा है कि माइकल मान अपनी बंदूक रख रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और वो घायल हो गएय. लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने भी इस घटना में निर्देशक के घायल होने की पुष्टि की है.
अस्पताल से मिली छुट्टी
बाद में उनके प्रतिनिधियों ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक बयान में कहा, “शनिवार को एक शूटिंग रेंज में बंदूक होल्स्टर में रखते समय अचानक गोली चल गई, जिससे फिल्म निर्देशक माइकल मान को मामूली चोट आई. उनका इलाज किया गया और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है.” यानी इलाज के बाद माइकल अब अपने घर लौट चुके हैं.
माइकल मान ने अपने करियर में कई बेहतरीन और मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया है. उनकी यादगार फिल्मों में थीफ, मैनहंटर, कोलैटरल, द इनसाइडर और हीट शामिल हैं. निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘फरारी’ थी थी, जो कि साल 2023 में आई थी. इस बायोग्राफिकल फिल्म में एडम ड्राइवर और पेनेलोप क्रूज नजर आए थे. इसमें इटैलियन कार मेकर एंजो फरारी की कहानी दिखाई गई थी.
ये भी पढ़ें: नहीं रहे एक्स-मेन के प्रोफेसर चार्ल्स, दिग्गज एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन
‘हीट 2’ पर कर रहे काम
इन दिनों माइकल अपनी अगली फिल्म हीट 2 पर काम कर रहे हैं. ये 1995 में आई उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म हीट का अगला पार्ट होने वाली है. पहली फिल्म में अल पचीनो और कॉबर्ट डी नीरो जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था. माइकल की ‘हीट 2’ इसी नाम के नोवल पर बेस्ड होगी. इसे उन्होंने मेग गार्डिनर के साथ साल 2022 में लिखा था.