Mirzapur BOC: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, दुनियाभर में बजा डंका, 9 दिनों में कर डाली बंपर कमाई


Last Updated:

Mirzapur The Movie Box Office Collection: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है. फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. रिलीज के 9वें दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर मजबूती से पैर जमा रखा है.

नई दिल्ली. फिल्म ने ₹25.75 करोड़ की दमदार ओपनिंग की थी और ‘सैयारा’ और ‘अवारापन 2’ जैसी हिट फिल्मों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था. थिएटर्स में दूसरे शनिवार को भी फिल्म की कमाई की रफ्तार अच्छी बनी रही.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है. 4 दिन के अंदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर इतिहास रच दिया है. 9वें दिन के बाद भी फिल्म मजबूती से पैर जमाकर खड़ी है.

महज 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने देश के साथ ही विदेशों में धूम मचा रखी है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की रफ्तार जारी रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने पहले वीकेंड में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने शनिवार को ₹32 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को इसकी कमाई बढ़कर ₹36 करोड़ पहुंच गई. हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने ₹15.50 करोड़ कमाए.

पहले हफ्ते के अंत तक इस गैंगस्टर ड्रामा ने भारत में ₹148.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म को शानदार रिस्पांस मिला. दूसरे शुक्रवार को कमजोर कमाई के बाद दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 31.6 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.

दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने ₹9.50 करोड़ की कमाई की. इसके बाद शनिवार को एक बार फिर फिल्म के कलेक्शन में तेजी देखने को मिली. सैकनिल्क के ताजा अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन ₹12.50 करोड़ कमाए.

इसके साथ ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर ₹170.45 करोड़ हो गया है. इस हफ्ते रिलीज हुई प्रियदर्शन से ‘मिर्जापुर द मूवी’ को जबरदस्त टक्कर मिल सकती है. प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं.

पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने 8वें दिन ही दुनियाभर में 225 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था. अब 9वें दिन की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 245.19 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

‘जेलर 2’ का 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘पेद्दी’ समेत इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

‘Jailer 2’ Day 17: ‘जेलर 2’ का तीसरे वीकेंड पर तूफान, 17वें दिन कलेक्शन में 70% का उछाल, 800 करोड़ से इंचभर दूर

Jawan Box Office: सोमवार को भी नहीं थमीं ‘जवान’ की आंधी, 33वें दिन बॉक्स ऑफिस को हिला डाला