Mirzapur Movie Collection: 9वें दिन ‘हनुमान अंश’ के सामने नतमस्‍तक हुए कालीन भैया, Toxic को काटो तो खून नहीं! – mirzapur movie collection day 9 worldwide vs toxic box office day 18


बॉक्‍स ऑफिस पर ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ की धमक बरकरार है। 9वें द‍िन इसकी कमाई में जहां उछाल आया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन ₹245 करोड़ के पार पहुंच चुका है। खास बात यह है क‍ि शुक्रवार के बाद शन‍िवार को भी ‘हनुमान अंश’ने इसे पछाड़ द‍िया है। यश की ‘टॉक्‍स‍िक’ 18वें द‍िन सदमे में है।

Mirzapur Movie Collection: 9वें दिन ‘हनुमान अंश’ के सामने नतमस्‍तक हुए कालीन भैया, Toxic को काटो तो खून नहीं!
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्‍टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते में ₹148.45 करोड़ की खूब धमाचौकड़ी मचाई। लगातार सात दिनों तक ‘हनुमान अंश’ के सामने भौकाल दिखाने वाली यह फिल्‍म अब नीम करोली बाबा के भक्‍तों के आगे नतमस्‍तक है। जी हां, शुक्रवार के बाद अब शनिवार को भी यह कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ से पिछड़ गई है। हालांकि, कालीन भैया, मुन्‍ना भैया और गुड्डू भैया का जलवा कायम है। 9वें दिन शनिवार को कमाई में वीकेंड के कारण उछाल आया है और यह वर्ल्‍डवाइड ₹245 करोड़ के पार जा चुकी है। दूसरी ओर, यश की ‘टॉक्‍स‍िक’ सदमे में है। वीकेंड के बावजूद इसकी कमाई का हाल बेहाल है।

गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है और दूसरे हफ्ते में भी यह मजबूत स्‍थ‍िति में है। नई रिलीज ‘हैवान’ के फ्लॉप होने से इस क्राइम-थ्र‍िलर को फायदा मिला है। खासकर, ‘हनुमान अंश‘ की जादुई सफलता के बीच सिनेमाघरों में टिके रहना अपने आप में तारीफ के काबिल है। शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 7183 शोज में औसतन 37.0% सीटों पर दर्शक नजर आए। खासकर रात के शोज में भीड़ ज्यादा दिखी, जहां ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 58.38% तक पहुंची।

‘म‍िर्जापुर मूवी’ में पंकज त्र‍िपाठी

‘मिर्जापुर मूवी’ कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, अपने दूसरे शनिवार को 9वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी‘ ने देश में ₹12.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹9.50 करोड़ कमाए थे। आगे रविवार को कमाई और बढ़ने के आसार हैं। इस तरह भारत में फिल्‍म ने कुल ₹203.19 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹170.45 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹90 करोड़, जबकि टोटल बजट ₹250 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में इसे हिट-सुपरहिट होने के लिए अभी थोड़ी और मेहनत करनी होगी।

‘मिर्जापुर मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

OTT पर सुपर-डुपर हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी का फायदा इस फिल्‍म को विदेशों में भी मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट में शनिवार को ₹4.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि 9 दिनों में विदेशों से कुल ₹42.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘मिर्जापुर मूवी’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹245.19 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

लगातार दो दिन से ‘हनुमान अंश’ कर रही ज्यादा कमाई

‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिनेमाघरों में पहले हफ्ते में जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला। इसने पहले 7 दिन लगातार ‘हनुमान अंश’ से अध‍िक कमाई की। लेकिन अब दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही यह भक्‍त‍ि-ड्रामा फिल्‍म से पिछड़ रही है। शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने ₹10.50 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘मिर्जापुर मूवी’ की कमाई ₹9.50 करोड़ थी। अब शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने ऊंची छलांग लगाते हुए ₹18.50 करोड़ का बिजनस किया है, जो ‘मिर्जापुर मूवी’ से 48% अध‍िक है।

‘टॉक्‍स‍िक’ में यश

‘टॉक्‍स‍िक’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन वर्ल्‍डवाइड

इन सब के बीच, यश की ‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्‍स’ की हालत बद से बदतर होती जा रही है। KGF 2 की सुपर सक्‍सेस के 4 साल बाद पर्दे पर लौटे यश की फिल्‍म ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया। असर ये हुआ कि पहले हफ्ते में ₹239.30 करोड़ कमाने वाली यह फिल्‍म दूसरे हफ्ते में महज ₹8.94 करोड़ ही कमा सकी। अब तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 17वें दिन ₹21 लाख की कमाई के बाद शनिवार को 18वें दिन ₹33 लाख का बिजनस हुआ है। ₹500 करोड़ के बजट में बनी ‘टॉक्‍स‍िक’ गिने-चुने 311 शोज में चल रही है। देश में फिल्‍म ने अब तक ₹296.93 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹248.78 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ₹340.43 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ का बवंडर, 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नोट छापने की मशीन बनी ‘हनुमान अंश’, 37वें दिन कलेक्शन में 85% उछाल, टोटल कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

‘मंडाडी’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, जानें कैसा रहा ‘सरदार 2’ का हाल